Kangra: नाहलियां में HRTC चालक को आया चक्कर, मौत

Edited By Kuldeep, Updated: 20 Jun, 2026 06:50 PM

kangra hrtc driver

खुंडियां थाना के अंतर्गत लगड़ू पुलिस चौकी के तहत एक बस चालक की चक्कर आने के बाद मौत हो गई। पुलिस के अनुसार रात्रि नाहलियां बस आकर रुकती है और प्रातः वहां से होशियारपुर के लिए जाती है।

कांगड़ा (कालड़ा): खुंडियां थाना के अंतर्गत लगड़ू पुलिस चौकी के तहत एक बस चालक की चक्कर आने के बाद मौत हो गई। पुलिस के अनुसार रात्रि नाहलियां बस आकर रुकती है और प्रातः वहां से होशियारपुर के लिए जाती है। रात्रि खाना खाकर बस के चालक व परिचालक किराए के एक क्वार्टर में सोने के लिए चले गए। सुबह जब चालक 5:30 बजे शक्ति कुमार (49) निवासी बग तहसील खुंडियां उठा तो उसने परिचालक को बताया कि उसे चक्कर आ रहे हैं और वह गिर गया।

उसे उपचार के लिए खुंडियां अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज टांडा रैफर कर दिया गया। टांडा पहुंचने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टि में यह हार्ट अटैक का मामला लगता है। उन्होंने कहा कि मौत के सही कारणों की जांच के लिए भारतीय सुरक्षा सहायता की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम करवाया गया है, ताकि मौत के सही कारण की जानकारी मिल स

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!