Kangra: होटल में कार्यरत कुक ने महिला कर्मचारी पर चाकू से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

Edited By Jyoti M, Updated: 19 Sep, 2024 04:06 PM

kangra hotel cook attacks female employee with knife accused arrested

पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज स्थित एक निजी होटल में से खबर सामने आई है कि यहां काम करने वाले कुक ने एक महिला कर्मचारी पर चाकू से हमला कर दिया। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीर बहादुर ने कहा कि पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर आरोपी युवक को गिरफ्तार...

हिमाचल डेस्क। पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज स्थित एक निजी होटल में से खबर सामने आई है कि यहां काम करने वाले कुक ने एक महिला कर्मचारी पर चाकू से हमला कर दिया। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीर बहादुर ने कहा कि पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

जबकि घायल युवती टांडा में उपचाराधीन है। मामले की तफ्तीश जारी है। धर्मशाला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद युवती को टांडा रेफर कर दिया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।

घायल युवती अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली है, जबकि आरोपी युवक बिहार का रहने वाला है। दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। अभी तक युवती बयान देने के हालात में नहीं है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!