Kangra बस स्टैंड पर पंजाब की 3 महिलाओं को किया गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 04 Nov, 2024 12:36 PM

kangra bus stand woman arrested

जिला में पुलिस ने भैयादूज पर्व पर पंजाब की 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया। इन पर सोने की चेन स्नेचिंग के आरोप हैं।

कांगड़ा: जिला में पुलिस ने भैयादूज पर्व पर पंजाब की 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया। इन पर सोने की चेन स्नेचिंग के आरोप हैं। पुलिस के अनुसार, पंजाब की शातिर महिलाएं भीड़ का फायदा उठाते हुए चेन स्नेचिंग करते हुए पकड़ी गईं। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार रविवार शाम धगवार की नीरजा नाम की एक महिला जब कांगड़ा बस स्टैंड में अपने घर के लिए बस में चढ़ने लगी तो उसके पीछे खड़ी 3 महिलाओं ने उसकी चेन छीन ली और भागने की कोशिश की। मगर नीरजा और स्थानीय लोगों ने मुस्तैदी दिखाते तीन महिलाओं को दबोच लिया और इसकी सूचना कांगड़ा पुलिस को दी। कुछ देर में पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों महिलओं को हिरासत में ले लिया। DSP शर्मा ने बताया कि पुलिस ने तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। इन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

चोर गिरोह में कुछ और महिलाएं हो सकती हैं शामिल
पुलिस को शक है कि इस चोर गिरोह में कुछ और महिलाएं भी शामिल हो सकती हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस को बीते चार-पांच दिनों से चोरी की शिकायतें मिल रहीं थी। पुलिस अब गिरफ्तार महिलाओं से पूछताछ करके पता लगाएगी कि इन्होंने कहां-कहां चोरी की कितनी घटनाओं को अंजाम दिया है। पंजाब की रहने वाली तीनों महिलाएं तीनों महिलाओं की पहचान मानसा की सीतो रानी (40), मलेर कोटला की परमजीत कौर (55) और मलेर कोटला की श्याम कौर (48) के रूप में हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!