बिरोजा के अवैध 216 टीन सहित 3 गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 06 Jul, 2020 11:12 PM

jwalamukhi illegal turquoise 3 arrested

खुंडियां पुलिस ने बिरोजा के अवैध 216 टीन सहित 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 2 गाडिय़ों को कब्जे में लिया है।

ज्वालामुखी (नितेश): खुंडियां पुलिस ने बिरोजा के अवैध 216 टीन सहित 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 2 गाडिय़ों को कब्जे में लिया है। जानकारी के अनुसार बीती रात सवा 2 बजे के करीब थाना प्रभारी खुंडियां प्यार सिंह और उनकी पुलिस टीम घट्टा नामक स्थान पर गश्त पर थी तो यहां पुलिस ने बोलैरो पिकअप (नं. एच.पी. 55-6255) व अन्य दूसरी बोलैरो पिकअप (नं. पी.बी. 07ए.ई.-8074) उक्त दोनों गाडिय़ों से अवैध रूप से 108-108 टीन बिरोजा के बरामद किए। उधर, बिरोजा की इतनी बड़ी खेप पकडऩे के बाद पुलिस इस मामले में हरेक तथ्य जुटाने का प्रयास कर रही है, साथ ही आरोपियों से भी कड़ी पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने एक गाड़ी को घट्टा, जबकि एक अन्य गाड़ी को उसके साथ ही पकड़ा है।

मामले की पुष्टि डीएसपी ज्वालामुखी तिलक राज शांडिल ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आईपीसी व इंडियन फोरैस्ट एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान गणेश कुमार, अंकुश शर्मा निवासी विजयपुर डाकघर कुठारी तहसील अम्ब (ऊना) और रवि कुमार निवासी नकरोह तहसील अम्ब (ऊना) के रूप में हुई है। बहरहाल पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। वन विभाग के डी.एफ .ओ. आर.के. डोगरा ने बताया कि आजकल बिरोजा बाजारों में 6500 या 6700 रुपए किं्वटल के हिसाब से बिक रहा है। वन विभाग खुंडियां के रेंज ऑफिसर किशन धनौटिया ने कहा कि पुलिस द्वारा पकड़े गए बिरोजा को लेकर इसका नापतोल किया जा रहा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!