Mandi: नशीली दवाइयों के सेवन से युवक की मौत मामले में 2 के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Kuldeep, Updated: 21 May, 2026 11:15 PM

jogindernagar narcotics youth death

विधानसभा क्षेत्र जोगिंद्रनगर के अंतर्गत पुलिस चौकी घट्टा और थाना जोगिंद्रनगर के तहत आने वाले क्षेत्र में अप्रैल माह में हुई युवक की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने अब 2 युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

जोगिंद्रनगर (विनोद): विधानसभा क्षेत्र जोगिंद्रनगर के अंतर्गत पुलिस चौकी घट्टा और थाना जोगिंद्रनगर के तहत आने वाले क्षेत्र में अप्रैल माह में हुई युवक की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने अब 2 युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 अप्रैल, 2026 को मोहनघाटी क्षेत्र के बडेहड़ गांव निवासी हीरालाल पुत्र बांकेलाल ने अपने साथियों विशाल पुत्र नवीन और दीपक पुत्र स्वर्गीय जानकी दास के साथ ट्रामाडोल तथा डेक्स्ट्रोमिथॉर्फन जैसी नशीली दवाइयों का सेवन किया था। नशे की अधिक मात्रा लेने के कारण हीरालाल की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशाल और दीपक का मैडीकल परीक्षण करवाया था।

अब फोरैंसिक लैब से आई रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि दोनों युवकों ने नशे की दवाइयों का सेवन किया हुआ था। पुलिस ने फोरैंसिक रिपोर्ट और जांच के आधार पर विशाल पुत्र नवीन तथा दीपक पुत्र स्वर्गीय जानकी दास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की आगामी जांच में जुटी हुई है तथा यह भी पता लगाया जा रहा है कि नशीली दवाइयां कहां से लाई गई थीं और इसमें अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!