रोजगार का सुनहरा मौका! सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 95 पदों पर भर्ती, 5 नवम्बर से शुरू होंगे इंटरव्यू

Edited By Vijay, Updated: 01 Nov, 2026 02:50 PM

job interview in bilaspur

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय के माध्यम से सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के कुल 95 पदों को भरने के लिए कैंपस साक्षात्कार आयोजित किए...

बिलासपुर (बंशीधर): हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय के माध्यम से सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के कुल 95 पदों को भरने के लिए कैंपस साक्षात्कार आयोजित किए जा रहे हैं। इन कुल पदों में सिक्योरिटी गार्ड के 80 और सुपरवाइजर के 15 पद शामिल हैं। कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को हिमाचल प्रदेश के अलावा पंजाब और हरियाणा में विभिन्न कार्यस्थलों पर नियुक्ति दी जाएगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने बताया कि योग्य अभ्यर्थियों के चयन के लिए जिले में 3 अलग-अलग स्थानों पर साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 5 नवम्बर को जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर, 6 नवम्बर को उपरोजगार कार्यालय घुमारवीं और 7 नवम्बर को उपरोजगार कार्यालय श्री नयना देवी जी में साक्षात्कार लिए जाएंगे। सभी स्थानों पर अभ्यर्थियों के साक्षात्कार सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेंगे।

भर्ती के लिए निर्धारित मापदंडों के अनुसार, इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं अथवा स्नातक तय की गई है। आवेदन करने वाले पुरुष और महिला अभ्यर्थियों की आयु 20 से 36 वर्ष के बीच होनी अनिवार्य है। शारीरिक दक्षता के तहत पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 5 फुट 7 इंच और वजन 60 किलोग्राम निर्धारित किया गया है, जबकि महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 5 फुट 4 इंच और वजन 48 किलोग्राम होना आवश्यक है। चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 14 हजार से 25 हजार रुपए तक का मासिक वेतनमान प्रदान किया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने आगे बताया कि इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवारों को साक्षात्कार के समय अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण प्रमाण पत्र (एक्स-10), आधार कार्ड, अनुभव प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट आकार के फोटो और अपने बायोडाटा की प्रति अनिवार्य रूप से साथ लानी होगी। उन्होंने जिले के सभी योग्य युवाओं से निर्धारित तिथि और स्थान पर पहुंचकर इस रोजगार अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!