Bilaspur: चोरों के हौसले बुलंद! ज्वैलरी शॉप का शटर तोड़कर ₹5 लाख के गहने ले उड़े शातिर

Edited By Vijay, Updated: 18 Oct, 2026 02:10 PM

theft in jewellery shop

जिला बिलासपुर के झंडूता बाजार में शातिर चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए पुलिस गश्त को धता बता दिया है। चोरों ने एक ज्वैलरी शॉप का शटर तोड़कर करीब अढ़ाई किलो चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया।

बिलासपुर (मुकेश): जिला बिलासपुर के झंडूता बाजार में शातिर चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए पुलिस गश्त को धता बता दिया है। चोरों ने एक ज्वैलरी शॉप का शटर तोड़कर करीब अढ़ाई किलो चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी किए गए आभूषणों की अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपए बताई जा रही है। बाजार के बीचों-बीच हुई इस घटना से स्थानीय व्यापारियों में हड़कंप मच गया है और भारी असुरक्षा का माहौल है।

रात 3 बजे दिया वारदात को अंजाम, बाइक पर भागे 3 संदिग्ध
जानकारी के अनुसार, चोरी की यह वारदात तड़के करीब 3 बजे हुई। शातिरों ने सुनार की दुकान का शटर तोड़ा और अंदर रखी चांदी समेट कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, रात के समय क्षेत्र में तीन संदिग्ध लोगों को देखा गया था। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद ये तीनों शातिर एक बाइक पर सवार होकर मौके से भाग निकले।

PunjabKesari

मौके से मिले औजार और चाकू, फोरैंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना मिलते ही झंडूता पुलिस थाना के प्रभारी (एसएचओ) राजेंद्र कुमार अपनी टीम और फोरैंसिक विशेषज्ञों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच के दौरान मौके से शटर तोड़ने में इस्तेमाल किए गए दो लोहे के औजार, एक चाकू और एक दुपट्टा बरामद हुआ है। एसएचओ राजेंद्र कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि साक्ष्य जुटा लिए गए हैं और चोरों की धरपकड़ के लिए सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

PunjabKesari

व्यापारियों में रोष, नाइट पैट्रोलिंग बढ़ाने की उठी मांग
इस चोरी के बाद झंडूता के व्यापारियों में भारी चिंता और पुलिस प्रशासन के खिलाफ हल्का रोष देखने को मिल रहा है। स्थानीय व्यापारियों ने चिंता जताते हुए कहा कि जब बाजार में उनकी दुकानें और सामान ही सुरक्षित नहीं रहेगा, तो वे अपना कारोबार कैसे करेंगे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि बाजार में रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!