कांगड़ा जिला में कोविड टेस्टिंग को बढ़ाने के दिए निर्देश

Edited By prashant sharma, Updated: 08 Jan, 2022 11:55 AM

instructions given to increase covid testing in kangra district

डीसी डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि जिला में कोविड टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि कोविड संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। इस बाबत डीसी डॉ. निपुण जिंदल ने शुक्रवार को एन.आई.सी. सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला के सभी

धर्मशाला (ब्यूरो) : डीसी डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि जिला में कोविड टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि कोविड संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। इस बाबत डीसी डॉ. निपुण जिंदल ने शुक्रवार को एन.आई.सी. सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला के सभी उपमंडलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक भी आयोजित की तथा सभी उपमंडलाधिकारियों को संबंधित क्षेत्र में कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला में हर दिन कोविड के केस बढ़ रहे हैं। कोविड सेंटरों में ऑक्सीजन, दवाइयों तथा साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि लोगों को परेशानी का सामना ना करना पड़े। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त राहुल कुमार, ए.डी.एम. रोहित राठौर, एस.डी.एम. धर्मशाला शिल्पी बेक्टा, सीएमओ डॉ. गुरदर्शन गुप्ता, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विक्रम कटोच सहित उपायुक्त के कार्यालय के अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद थे। 

15 से 18 साल के बच्चों का टीकाकरण 70 प्रतिशत पूरा

डीसी ने कहा जिला में 15 से 18 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों के टीकाकरण का 70 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। शेष बचे टीकाकरण कार्य को 10 जनवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना के बचाव के लिए टीकाकरण तथा टेस्टिंग अत्यंत जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से ग्रामीण स्तर पर पंचायत कोविड प्रबंधन टास्क फोर्स गठित की गई है ताकि टास्क फोर्स के सदस्य लोगों को टेस्टिंग के लिए प्रेरित कर सकें। 

एसडीएम करे कोविड सेंटरों का निरीक्षण

डीसी ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि उनके क्षेत्र में जो कोविड सेंटर बनाए गए हैं वे स्वयं वहां निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा लें। उन्होंने कहा कि जहां 5 से अधिक कोरोना पॉजिटिव आते हैं वहां कंन्टेनमेंट जोन बनाया जाए ताकि संक्रमण को रोका जा सके। उन्होंने सभी उपमंडलों में कोरोना सैंपलिंग 150 से 200 तक बढ़ाने के संबन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!