हिमाचल में नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा, लाखों की हैरोइन सहित 3 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 08 Jul, 2026 02:11 PM

indora heroin smuggler arrested

हिमाचल में युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने की साजिश पर नूरपुर पुलिस ने बड़ा प्रहार करते हुए अंतर्राज्यीय नशा तस्करी गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

इंदौरा (अजीज): हिमाचल में युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने की साजिश पर नूरपुर पुलिस ने बड़ा प्रहार करते हुए अंतर्राज्यीय नशा तस्करी गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जिला नूरपुर की सीआईए टीम ने उपमंडल इंदौरा के अंतर्गत थाना डमटाल क्षेत्र में सुनियोजित कार्रवाई करते हुए 274 ग्राम व्यावसायिक मात्रा की हैरोइन (चिट्टा) बरामद की है। जिसकी नशे के बाजार में कीमत 15 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है।  इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक इल्मा अफरोज ने बताया कि सीआईए टीम मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि पंजाब के अमृतसर से एक स्विफ्ट कार में सवार तीन व्यक्ति भारी मात्रा में हैरोइन लेकर भदरोआ, कंडवाल तथा आसपास के क्षेत्रों में इसकी आपूर्ति करने आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने भदरोआ स्थित वन विभाग विश्राम गृह के समीप नाकाबंदी कर दी। कुछ ही देर बाद संदिग्ध स्विफ्ट कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पीछे की सीट पर बैठे कुनाल अरोड़ा के कब्जे से  बैग में 274 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पुलिस ने वाहन को जब्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों की पहचान कुनाल अरोड़ा (31 वर्ष) निवासी अमृतसर, हैरी (26 वर्ष) निवासी बटाला, जिला गुरदासपुर तथा मोहित कुमार (37 वर्ष) निवासी अमृतसर की पंजाब के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना डमटाल में प्रथम सूचना रिपोर्ट संख्या 116/2026 दर्ज कर वि​भिन्न धाराओं 21, 25 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में मामला अंतर्राज्यीय नशा तस्करी गिरोह से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हेरोइन की यह खेप कहां से लाई गई थी, इसके पीछे कौन सा नेटवर्क सक्रिय है और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी जांच तेज कर दी गई है। एसपी इल्मा अफरोज का कहना है कि जिले में नशा तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा ।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!