Kangra News: आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता व सहायिकाओं का परिणाम घोषित

Edited By Kuldeep, Updated: 30 Jul, 2024 06:46 PM

indora anganwadi worker assistant result

महिला, बाल विकास एवं परियोजना कार्यालय इंदौरा के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं के 2 व आंगनबाड़ी सहायिकाओं के 8 पदों के लिए हुए साक्षात्कार का परिणाम घोषित कर दिया गया है।

इंदौरा (अजीज): महिला, बाल विकास एवं परियोजना कार्यालय इंदौरा के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं के 2 व आंगनबाड़ी सहायिकाओं के 8 पदों के लिए हुए साक्षात्कार का परिणाम घोषित कर दिया गया है। बाल विकास परियोजना अधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र तोकी के लिए प्रीति बाला व सूरजपुर उपरला केंद्र 1 के लिए प्रिया देवी का चयन आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता के पद पर मैरिट के आधार पर किया गया है, जबकि आंगनबाड़ी सहायिकाओं के पदों पर घगवां केंद्र 1 के लिए सरनजीत कौर, घगवां केंद्र 2 के लिए रमा देवी, मनवाल जट्टां में दीपक ज्योति, पराल केंद्र 1 में नेहा, कुड़सां में पूनम देवी, बाईं इंदौरियां केंद्र संख्या 2 के लिए गणेशी देवी, चनौर केंद्र 1 हेतु प्रिया रानी तथा मंगवाल केंद्र-2 के लिए ज्योति देवी का चयन किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!