कलियुगी पति की करतूत, सिर पर डंडे से वार कर मौत के घाट उतारी गर्भवती पत्नी

Edited By Vijay, Updated: 28 Jul, 2021 04:50 PM

husband murder his pregnant wife

जिला चम्बा के हिमगिरी क्षेत्र के देयोतनार में एक कलियुगी पति ने अपनी गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी है। पुलिस ने मामले में संलिप्त आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी अनुसार जिला चम्बा के हिमगिरी के देयोतनार...

सलूणी (शक्ति प्रसाद): जिला चम्बा के हिमगिरी क्षेत्र के देयोतनार में एक कलियुगी पति ने अपनी गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी है। पुलिस ने मामले में संलिप्त आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी अनुसार जिला चम्बा के हिमगिरी के देयोतनार में जय सिंह पुत्र लोचू राम बीती रात शराब के नशे में धुत्त था। इस दौरान उसकी अपनी गर्भवती पत्नी कांछी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि जय सिंह ने गुस्से में आकर लकड़ी के डंडे से कांछी के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। 

पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

इस घटना की सूचना ग्रामीणों से मिलने के उपरांत पंचायत प्रधान चंपा देवी मौके पर पहुंची और डीएसपी सलूणी शेर सिंह को सूचित किया, जिस पर डीएसपी ने प्रभावी करवाई करते हुए स्वयं तीसा थाना के प्रभारी सुरिंदर कुमार के साथ पुलिस दल सहित मौके पर पहुंच कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाते हुए मामले में संलिप्त आरोपी जय सिंह को गिरफ्तार किया, वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चम्बा मेडिकल भेज दिया।

पुलिस ने बाल कल्याण समिति हवाले किए बच्चे

मृतक महिला अपने पीछे 6 बच्चों को छोड़ गई है जबकि एक बच्चा उसके पेट में था। पिता की गिरफ्तारी के बाद बच्चों के पालन-पोषण का कोई सहारा न होने की सूरत में पुलिस ने उन्हें बाल कल्याण समिति चम्बा के सुपुर्द कर दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!