चंद सैकेंड में उजड़ गया परिवार! पत्नी-बेटे की आंखों के सामने हुआ भयानक हादसा, पिता-पुत्री ने तोड़ा दम

Edited By Vijay, Updated: 30 Jun, 2026 05:24 PM

father and daughter died in car accident

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की नेरवा तहसील के अंतर्गत आने वाले परगना शाक क्षेत्र के बावी में एक सड़क हादसा पेश आया है। इस दुर्घटना में एक पिता और उसकी 12 वर्षीय मासूम बेटी की जान चली गई।

शिमला (संतोष): हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की नेरवा तहसील के अंतर्गत आने वाले परगना शाक क्षेत्र के बावी में एक सड़क हादसा पेश आया है। इस दुर्घटना में एक पिता और उसकी 12 वर्षीय मासूम बेटी की जान चली गई। सबसे दुखद पहलू यह रहा कि यह खौफनाक मंजर मृतक की पत्नी और बेटे की आंखों के सामने घटा, जिससे पल भर में उनका हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। एक ही परिवार के दो सदस्यों की अचानक मौत से पूरे परगना और नेरवा क्षेत्र में मातम की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान 42 वर्षीय लोकिंद्र कुमार धनाईक पुत्र हरिमन धनाईक और उनकी 12 वर्षीय बेटी टिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पूरा परिवार किसी काम के सिलसिले में नेरवा की तरफ आ रहा था। घटना के वक्त लोकिंद्र अपनी बेटी टिया के साथ गाड़ी में सवार होकर ऊपरी मोड़ से नीचे की तरफ आ रहे थे। वहीं, उनकी पत्नी और बेटा निचले मोड़ पर उनका इंतजार कर रहे थे। इसी बीच अचानक कार से लोकिंद्र का नियंत्रण खो गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। निचले मोड़ पर खड़े पत्नी और बेटे ने अपनी आंखों के सामने हादसा होते देखा, जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्री को फौरन वहां से निकाला गया और इलाज के लिए सिविल अस्पताल नेरवा पहुंचाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही वे दम तोड़ चुके थे। डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही नेरवा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस बात की बारीकी से जांच कर रही है कि गाड़ी किस वजह से अनियंत्रित हुई। पुलिस ने पिता और पुत्री के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है और मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!