एचआरटीसी ऊना डिपो की दिल्ली के लिए 2 बसें शुरू

Edited By Vijay, Updated: 27 Jan, 2021 11:53 PM

hrtc una depot starts 2 buses for delhi

हिमाचल पथ परिवहन निगम ऊना डिपो की दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू कर दी गई है। किसानों के आंदोलन के कारण पहले यह बस सेवा बंद थी। इसके अलावा कई अन्य रूट भी रिस्टोर किए गए हैं। इनमें सुबह 5 बजे चलने वाली ऊना से शिमला बस शुरू हो गई है।

ऊना (मनोहर): हिमाचल पथ परिवहन निगम ऊना डिपो की दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू कर दी गई है। किसानों के आंदोलन के कारण पहले यह बस सेवा बंद थी। इसके अलावा कई अन्य रूट भी रिस्टोर किए गए हैं। इनमें सुबह 5 बजे चलने वाली ऊना से शिमला बस शुरू हो गई है। यह बस दोपहर साढ़े 12 बजे शिमला से ऊना के लिए चलती है। इसके अलावा हमीरपुर से चंडीगढ़ बस बुधवार से शुरू की गई है। यह बस हमीरपुर से सुबह 5.20 बजे चलती है और चंडीगढ़ से 4.40 बजे वापस आती है। इसके अलावा दिल्ली के लिए कोटला से दिल्ली बस भी वीरवार से शुरू हो जाएगी।

यह बस कोटला से सुबह साढ़े 5 बजे और ऊना से सुबह 9 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। यह बस दिल्ली से कोटला वाया चिंतपूर्णी सुबह 7.50 बजे चलती है। इसके अलावा सरीमुलंगपुर (जयसिंहपुर के समीप) से दिल्ली बस शुरू हो रही है जो रात साढ़े 8 बजे ऊना से रवाना होगी। यह बस दिल्ली से सायं 4 बजे सरीमुलंगपुर के लिए चलेगी। एचआरटीसी ऊना के आरएम दर्शन सिंह ने कहा कि ऊना डिपो के दिल्ली के लिए 2 बस रूट शुरू कर दिए गए हैं। इसके अलावा शिमला के लिए सुबह 5 बजे बस रूट शुरू किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!