Himachal: 50 साल का हुआ एचआरटीसी, जानें 733 से लेकर 3350 बसों तक का सफर

Edited By Vijay, Updated: 02 Oct, 2024 06:12 PM

hrtc turns 50

बुधवार को एचआरटीसी ने 50 साल पूरे कर लिए। इस मौके पर निगम चालक परिचालकों व कर्मचारियों ने धूमधाम से 50 साल पूरे होने की खुशी मनाई।

शिमला (राजेश): बुधवार को एचआरटीसी ने 50 साल पूरे कर लिए। इस मौके पर निगम चालक परिचालकों व कर्मचारियों ने धूमधाम से 50 साल पूरे होने की खुशी मनाई और इस दौरान राजधानी शिमला के पुराने बस स्टैंड सहित प्रदेश भर में बस अड्डो पर कर्मचारियों ने यात्रियों में प्रसाद बांटा और 50 वर्षों की खुशी यात्रियों से साझी। राजधानी शिमला के पुराना बस स्टैंड में संयुक्त कर्मचारी महासंघ पदाधिकारियों ने कर्मचारियों व अधिकारियों यात्रियों में प्रसाद बांटा।

निगम के 50 वर्ष पूरे होने पर एचआरटीसी जेसीसी के खमेंद्र गुप्ता ने बताया कि समय के चक्र की तरह हिमाचल पथ परिवहन निगम का पहिया भी कभी नहीं रुका है। वर्ष 1949 में हिमाचल गवर्नमेंट ट्रांसपोर्ट के रूप में हिमाचल में परिवहन सेवाओं की शुरुआत हुई थी फिर 02 अक्तूबर 1974 को इसका हिमाचल पथ परिवहन निगम में विलय हुआ। उस समय निगम के बेड़े में 733 बसें और 3500 कर्मचारी थे। आज यह बढक़र 3350 बसों और लगभग 12 हजार कर्मचारियों का परिवार बन चुका है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!