हिमाचल में 60 प्रतिशत सवारियों के साथ चलेंगी HRTC बसें : गोविंद ठाकुर

Edited By Vijay, Updated: 26 May, 2020 11:14 PM

hrtc buses will run with 60 percent passenger in himachal

वन, परिवहन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में चरण बद्ध तरीके से लॉकडाऊन एवं कफ्र्यू में ढील दी जा रही है। एक जून से प्रदेश में बसें 60 प्रतिशत सवारियों के साथ चलाई जाएंगी।

कुल्लू (शम्भू): वन, परिवहन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में चरण बद्ध तरीके से लॉकडाऊन एवं कफ्र्यू में ढील दी जा रही है। एक जून से प्रदेश में बसें 60 प्रतिशत सवारियों के साथ चलाई जाएंगी। कोरोना के इस संकटकाल में केंद्र और प्रदेश सरकार सभी परिस्थितियों का बारीकी से आकलन कर रही हैं और किन-किन बिंदुओं पर ढील की आवश्यकता है, इस पर मंथन के बाद फैसले लिए जा रहे हैं।

मंगलवार को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू परिसर के निरीक्षण के बाद परिवहन मंत्री ने कहा कि कुछ आवश्यक प्रबंधों एवं सावधानियों के साथ प्रदेश सरकार एक जून से सार्वजनिक परिवहन सेवाएं आरंभ करने जा रही है। प्रदेश में एचआरटीसी की बसें केवल 60 प्रतिशत सवारियों के साथ चलाई जाएंगी। ट्रांसपोर्टरों का भी 4 महीनों का टोकन टैक्स और एसआरटी माफ किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से दी जा रही विभिन्न रियायतों और आर्थिक पैकेज से हिमाचल में आर्थिक गतिविधियां तेजी से पटरी पर लौटेंगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!