Shimla: एचपीयू ने घाेषित किया BA Final Year का परीक्षा परिणाम, मैरिट सूची में 10 लड़कियां और 2 लड़के शामिल

Edited By Vijay, Updated: 13 Jun, 2025 05:57 PM

hpu declared the result of ba final year exam

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने बीए अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। बीकॉम और बीएससी अंतिम वर्ष के परिणाम घोषित करने के बाद विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को बीए अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम भी घोषित कर दिया है।

शिमला (अभिषेक): हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने बीए अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। बीकॉम और बीएससी अंतिम वर्ष के परिणाम घोषित करने के बाद विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को बीए अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम भी घोषित कर दिया है। विश्वविद्यालय ने रिकॉर्ड 1 माह के भीतर अंतिम वर्ष के यह परीक्षा परिणाम घोषित कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 

रिजल्ट देखने के लिए यहां करें क्लिक

बीए अंतिम वर्ष की परीक्षाओं में 10869 विद्यार्थी बैठे थे और 9353 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। पास प्रतिशतता 96.05 प्रतिशत रही। बीए की मैरिट सूची में भी लड़कियों का दबदबा रहा। मैरिट सूची में टॉप 10 में 10 लड़कियां व 2 लड़के शामिल हैं। राजकीय डिग्री काॅलेज सोलन की रमनीक अटल ने 8.99 सीजीपीए प्राप्त कर बीए की मैरिट में पहला स्थान हासिल किया। इसके अलावा स्वामी विवेकानंद राजकीय डिग्री काॅलेज घुमारवीं के धीरज कुमार ने 8.94 सीजीपीए प्राप्त कर दूसरा और जीबी पंत राजकीय काॅलेज रामपुर की दीक्षा डोगरा ने 8.92 सीजीपीए प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
हिमाचल की खबरें व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए इस Link पर करें क्लिक

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!