Kangra News: स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी की TET परीक्षा की Answer Key, 16 जुलाई तक ऐसे दर्ज करवाएं आपत्ति

Edited By Vijay, Updated: 11 Jul, 2026 08:08 PM

hpbose has released the answer key for the tet exam

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने जून 2026 में आयोजित की गई विभिन्न अध्यापक पात्रता परीक्षाओं की अस्थायी उत्तर कुंजी अपनी आधिकारिक वैबसाइट पर अपलोड कर दी है। परीक्षा दे चुके अभ्यर्थी अब तुरंत बोर्ड की वैबसाइट पर जाकर अपने प्रश्नपत्र के...

धर्मशाला (सुनील): हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने जून 2026 में आयोजित की गई विभिन्न अध्यापक पात्रता परीक्षाओं की अस्थायी उत्तर कुंजी अपनी आधिकारिक वैबसाइट पर अपलोड कर दी है। परीक्षा दे चुके अभ्यर्थी अब तुरंत बोर्ड की वैबसाइट पर जाकर अपने प्रश्नपत्र के अनुसार उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने यह उत्तर कुंजी ए, बी, सी और डी चारों सीरीज के प्रारूप में जारी की है।

बोर्ड द्वारा जारी की गई इस उत्तर कुंजी में कई अहम विषयों की परीक्षाओं को शामिल किया गया है। इनमें स्पैशल एजुकेटर टीईटी (प्री-प्राइमरी से लेकर 12वीं कक्षा तक), टीजीटी आर्ट्स, टीजीटी मेडिकल, टीजीटी नॉन-मेडिकल, संस्कृत, हिंदी और जेबीटी के साथ-साथ पंजाबी और उर्दू टीईटी के विषय शामिल हैं। उम्मीदवार अपनी परीक्षा और सीरीज के अनुसार अपने अंकों का सटीक अंदाजा लगा सकते हैं।

यदि किसी अभ्यर्थी को बोर्ड द्वारा जारी किए गए किसी भी उत्तर पर कोई संदेह है या वे उस पर आपत्ति जताना चाहते हैं, तो बोर्ड ने इसके लिए आगामी 16 जुलाई (शाम 5 बजे) तक का समय दिया है। आपत्तियां दर्ज करवाने के लिए अभ्यर्थियों को प्रामाणिक तथ्यों और संदर्भ पुस्तकों के पुख्ता साक्ष्य साथ देने होंगे। उम्मीदवार अपने साक्ष्यों के साथ आपत्तियां बोर्ड की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भेज सकते हैं। इसके अलावा, किसी भी कार्य दिवस में व्यक्तिगत रूप से बोर्ड कार्यालय आकर या डाक के माध्यम से भी इसे जमा करवाया जा सकता है। डाक द्वारा भेजे जाने वाले पत्र 16 जुलाई शाम 5 बजे तक हर हाल में बोर्ड कार्यालय पहुंच जाने चाहिए।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि बिना किसी प्रामाणिक साक्ष्य के या तय समय सीमा के बाद मिलने वाली किसी भी आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। इस संबंध में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए सभी चारों सीरीज की अस्थायी उत्तर कुंजी वैबसाइट पर डाल दी गई है। अभ्यर्थी 16 जुलाई तक प्रामाणिक तथ्यों के साथ अपनी आपत्तियां दर्ज करवा सकते हैं। बिना साक्ष्य या देरी से मिलने वाली आपत्तियों को सीधे तौर पर खारिज कर दिया जाएगा। इसलिए सभी उम्मीदवार समय रहते उत्तर कुंजी का सावधानीपूर्वक अवलोकन कर लें।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!