Himachal: स्कूल शिक्षा बोर्ड ने घोषित किया TET जून-2026 का परिणाम, जानें कितने अभ्यर्थियों  को मिली सफलता

Edited By Vijay, Updated: 22 Aug, 2026 10:09 PM

hpbose announced the tet june 2026 result

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जून-2026 में आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। बोर्ड द्वारा 10 विभिन्न विषयों में आयोजित की गई इस परीक्षा में कुल 22.56 प्रतिशत अभ्यर्थी सफल रहे हैं।

धर्मशाला (सुनील): हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जून-2026 में आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। बोर्ड द्वारा 10 विभिन्न विषयों में आयोजित की गई इस परीक्षा में कुल 22.56 प्रतिशत अभ्यर्थी सफल रहे हैं। टीईटी के लिए कुल 32,531 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 29,900 परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों में उपस्थित हुए और 2,631 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों में से 6,744 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है, जबकि 23,154 अभ्यर्थी अनुत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। सभी 10 विषयों में से स्पैशल एजुकेटर टीईटी का परिणाम सर्वाधिक 93.18 प्रतिशत रहा, जबकि टीजीटी आर्ट्स का परिणाम सबसे कम मात्र 5.15 प्रतिशत दर्ज किया गया। जेबीटी टीईटी में 8,374 उपस्थित अभ्यर्थियों में से 4,369 पास हुए और इसका कुल परिणाम 52.17 प्रतिशत रहा। इसके अतिरिक्त टीजीटी नॉन-मेडिकल परीक्षा में अनुचित साधनों (यूएमसी) का प्रयोग करने पर 2 अभ्यर्थियों को एक वर्ष के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वैबसाइट पर जारी कर दिया गया है, जहां अभ्यर्थी अपना रोल नंबर या आवेदन संख्या दर्ज करके परिणाम देख सकते हैं।

विभिन्न विषयों का ऐसा रहा उत्तीर्ण प्रतिशत
शिक्षक पात्रता परीक्षा में स्पैशल एजुकेटर प्री-प्राइमरी से कक्षा 5वीं का परिणाम 42.50 प्रतिशत रहा। इसके अलावा टीजीटी नॉन-मेडिकल में 19.14 प्रतिशत, संस्कृत में 15.82 प्रतिशत, हिंदी में 15.60 प्रतिशत, मेडिकल में 5.33 प्रतिशत, पंजाबी टीईटी में 12.68 प्रतिशत तथा उर्दू टीईटी में 50 प्रतिशत अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। बोर्ड द्वारा प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों का विषय विशेषज्ञों से निस्तारण कराने के बाद फाइनल उत्तर कुंजी के आधार पर यह परीक्षा परिणाम तैयार किया गया है।

क्या कहते हैं स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष 
स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि बोर्ड द्वारा परीक्षाओं के सफल आयोजन और परिणाम जारी करने की प्रक्रिया में पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता तथा विश्वसनीयता सुनिश्चित की गई है। बोर्ड का निरंतर प्रयास रहता है कि सभी परीक्षाओं के परिणाम समयबद्ध तरीके से घोषित किए जाएं, ताकि योग्य और सक्षम शिक्षक प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत कर सकें।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!