Chamba: अब QR कोड के माध्यम से मिलेगी ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी

Edited By Vijay, Updated: 27 Sep, 2024 06:09 PM

historical places information will be available

जिला चम्बा के ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी अब क्यूआर कोड के माध्यम से पर्यटकों को मिलेगी।

चम्बा (काकू): जिला चम्बा के ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी अब क्यूआर कोड के माध्यम से पर्यटकों को मिलेगी। क्यूआर कोड स्कैन करते हुए संबंधित स्थल की पूरी जानकारी लिखित तौर पर उपलब्ध होने के साथ ही आडियो के माध्यम से भी मिलेगी। विश्व पर्यटन दिवस पर जिला मुख्यालय चम्बा में जिला पर्यटन विभाग चम्बा, नोट ऑन मैप व एक्ट संस्था की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें डीसी मुकेश रेप्सवाल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। उन्होंने डीजी एक्स चम्बा टेल्स का शुभारंभ किया।

इसमें तमाम ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी क्यूआर कोड के माध्यम से आडियो व लिखित तौर पर पर्यटकों को मिलेगी। इस दौरान चम्बा के ऐतिहासिक स्मारकों का डिजिटाइजेशन करने के लिए जिला पर्यटन विभाग, नोट ऑन मैप संस्था के साथ मिलकर क्यूआर कोड पर तैयार योजना की जानकारी दी। साथ ही श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर का डिजिटाइजेशन करते हुए एक क्यूआर कोड जारी किया गया। यह क्यूआर कोड बुक माई एक्सपीरियंस पर वैबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। जैसे ही पर्यटक इसे स्कैन करेंगे तो उन्हें मंदिर के इतिहास से लेकर तमाम जानकारी उपलब्ध हो जाएगी।

यह जानकारी हिंदी व अंग्रेजी भाषा में लिखी होने के साथ ही आडियो के जरिए भी मिलेगी। पर्यटक मंदिर के बारे में पूरी जानकारी सुन सकते हैं। यह स्थानीय संस्थाओं व प्रशासन की देश में अनूठी पहल है। इसके बाद अन्य ऐतिहासिक महत्वपूर्ण स्थानों की जानकारी भी क्यूआर कोड के जरिए उपलब्ध रहेगी। इसमें सर्कुलर इकोनोमी कैटालिस्ट(सीईसी) का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। डीसी मुकेश रेप्सवाल ने कहा कि नोट ऑन मैप संस्था की ओर से क्यूआर कोड का अनूठा तरीका पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण साबित होगा। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!