हिंदू जागरण मंच ने Litfest के बाहर किया प्रदर्शन, जानिए क्या है वजह

Edited By Vijay, Updated: 12 Oct, 2019 07:54 PM

hindu jagran manch

कसौली में चल रहा खुशवंत सिंह लिटफेस्ट कुछ वक्ताओं द्वारा की जा रही हिंदू विरोधी बयानबाजी को लेकर विवादों में आ गया है। मामले को लेकर हिंदू जागरण मंच ने कसौली में शनिवार को प्रदर्शन भी किया।

सोलन (अमित डोभाल): कसौली में चल रहा खुशवंत सिंह लिटफेस्ट कुछ वक्ताओं द्वारा की जा रही हिंदू विरोधी बयानबाजी को लेकर विवादों में आ गया है। मामले को लेकर हिंदू जागरण मंच ने कसौली में शनिवार को प्रदर्शन भी किया। वहीं दूसरी ओर सोलन भाजपा के महामंत्री ने भी इस संबंध में प्रेस ब्यान जारी करके लिट फेस्ट में आए कुछ वक्ताओं द्वारा की गई ङ्क्षहदू विरोधी ब्यानबाजी की निंदा की है। जानकारी के अनुसार लिस्टफेस्ट में कुछ वक्ताओं ने अपने विचार रखते समय हिन्दू को लेकर कुछ बयान दिए हैं, जिसके बाद हिन्दू जागरण मंच ने कसौली क्लब के बाहर प्रदर्शन किया।

इस दौरान हिन्दू जागरण मंच के नेता प्रदीप शर्मा ने आरोप लगाया कि लिटफेस्ट में हिन्दुओं के खिलाफ बयानबाजी की जा रही है और पाकिस्तान के समर्थन की बातें हो रही हैं। यहां पर आए वक्ताओं को केरल सहित अन्य क्षेत्रों में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार नजर नहीं आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर भाजपा सोलन मंडल के महासचिव शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि देश में कुछ लोग इस हिंदू विरोधी बयान देकर अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हंै, ऐसे बयानों से विदेशों में भारत की छवि भी खराब हो रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!