छत्तीसगढ़ में ITBP कैंप में फायरिंग , हिमाचली जवान की मौत

Edited By Simpy Khanna, Updated: 04 Dec, 2019 02:09 PM

himachali jawan dies firing at itbp camp in chhattisgarh

नक्सल प्रभावित राज्य छतीसगढ़ के नारायणपुर जिले में बुधवार को आईटीबीपी के एक जवान ने अपने साथियों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी जिसमें 6 जवानों की मौत हो गई है। घटना में मारा गया एक जवान हिमाचल के बिलासपुर जिले से है। मृतक जवान की पहचान बिलासपुर जिले के...

शिमला : नक्सल प्रभावित राज्य छतीसगढ़ के नारायणपुर जिले में बुधवार को आईटीबीपी के एक जवान ने अपने साथियों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी जिसमें 6 जवानों की मौत हो गई है। घटना में मारा गया एक जवान हिमाचल के बिलासपुर जिले से है। मृतक जवान की पहचान बिलासपुर जिले के महेंद्र ठाकुर के रूप में हुई है. गोलीकांड में दो जवान घायल हैं।

जानकारी के मुताबिक यह घटना मंगलवार को कडेनार आईटीबीपी के कैंप में हुई। गोली चलाने वाले जवान की भी मौत हुई है। घायल दो जवानों की हालत गंभीर है। रेंज के आईजी पी. सुंदरराज ने जवानों के बीच झड़प की पुष्टि की है। छतीसगढ़ के के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि इस मामले की विस्तृत जानकारी मंगाई जा रही है। जवानों की छुट्टी तय रहती है, उन्हें छुट्टी के लिए रोका नहीं जाता है.। इसलिए छुट्टी की वजह से घटना नहीं हुई होगी। उन्होंने कहा कि फ्रस्टेशन की कोई बात नहीं है। जवानों के बीच किसी बात को लेकर आपसी विवाद हुआ होगा।

छुट्टी को लेकर हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि जवानों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद एक जवान ने अपने सर्विस राइफल से साथियों पर गोली चलानी शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आए बाकी के जवानों को भी गोली लग गई। माना यह भी जा रहा है कि छुट्टी नहीं मिलने को लेकर जवानों के बीच विवाद हुआ है। विवाद बढ़ने के बाद जवान ने अपने साथियों पर फायरिंग की है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!