Edited By Swati Sharma, Updated: 21 May, 2026 04:51 PM

Himachal Weather Update : हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने 22 और 23 मई को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान पांच जिलों (चंबा,...
Himachal Weather Update : हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने 22 और 23 मई को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान पांच जिलों (चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी व शिमला) में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
बर्फबारी की भी संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, 22 और 23 मई को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी होने की भी संभावना है। इसके बाद 26 मई तक सप्ताह के शेष दिनों में राज्य के अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं, 22 मई को पांच जिलों (चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी व शिमला) में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिन और रात के तापमान में कमी आ सकती है। विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। हालांकि इसके बाद अगले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें