Edited By Vijay, Updated: 17 Jul, 2025 07:17 PM
जिला कांगड़ा की पुलिस अधीक्षक (एसपी) शालिनी अग्निहोत्री को केंद्र सरकार में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वीर भूमि हमीरपुर के जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर-5 के रहने वाले आदर्श वर्मा पुत्र अंगत राम वर्मा भारतीय सेना में मेजर जनरल बन गए हैं।
हिमाचल डैस्क: जिला कांगड़ा की पुलिस अधीक्षक (एसपी) शालिनी अग्निहोत्री को केंद्र सरकार में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वीर भूमि हमीरपुर के जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर-5 के रहने वाले आदर्श वर्मा पुत्र अंगत राम वर्मा भारतीय सेना में मेजर जनरल बन गए हैं। किन्नौर की वादियों में वीरता और बलिदान की गूंज उस समय सुनाई दी, जब गांव थैमगारंग ने अपने सपूत 29 वर्षीय पुष्पेंद्र नेगी को अंतिम विदाई दी। जिला कुल्लू में देव स्थलों को अपवित्र किए जाने के चलते बिजली महादेव मंदिर कमेटी ने बड़ा निर्णय लिया है। एक ओर परिवार दुख में डूबा था, वहीं दूसरी ओर शातिर चोरों ने उसके घर में दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दे डाला। सशस्त्र सैन्य बल में एएसआई के पद पर तैनात रमेश कुमार की उनके पैतृक गांव में आज सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि कर दी गई। पांवटा साहिब-शिलाई नैशनल हाईवे-707 पर लगातार खतरा बढ़ता जा रहा है। श्रीखंड महादेव यात्रा से लौटते समय चंडीगढ़ के एक श्रद्धालु की पहाड़ी रास्ते में तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस थाना सदर की टीम ने नाकाबंदी के दौरान 2 युवकों से 12.51 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।
पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां
IPS अधिकारी शालिनी अग्निहोत्री को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें अब काैन संभालेगा SP कांगड़ा की कमान
धर्मशाला से एक अहम प्रशासनिक फेरबदल की खबर सामने आई है। जिला कांगड़ा की पुलिस अधीक्षक (एसपी) शालिनी अग्निहोत्री को केंद्र सरकार में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग में उप सचिव (डिप्टी सैक्रेटरी) के पद पर तैनात किया गया है।
हिमाचल के लाल आदर्श वर्मा ने बढ़ाया मान, भारतीय सेना में संभाली मेजर जनरल की कमान
वीर भूमि हमीरपुर के जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर-5 के रहने वाले आदर्श वर्मा पुत्र अंगत राम वर्मा भारतीय सेना में मेजर जनरल बन गए हैं। इस उपलब्धि से उन्होंने न सिर्फ अपने जिले बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है।
पत्नी ने किया सैल्यूट....6 वर्षीय बेटे ने दी मुखाग्नि, किन्नौर के लाल शहीद पुष्पेंद्र नेगी पंचतत्व में विलीन
किन्नौर की वादियों में वीरता और बलिदान की गूंज उस समय सुनाई दी, जब गांव थैमगारंग ने अपने सपूत 29 वर्षीय पुष्पेंद्र नेगी को अंतिम विदाई दी। गुरुवार को सैन्य सम्मान के साथ शहीद पुष्पेंद्र नेगी का अंतिम संस्कार हुआ और उनका पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। ो
सावन के महीने में बिजली महादेव के दर्शन नहीं कर पा रहे श्रद्धालु, जानिए क्या है कारण
जिला कुल्लू में देव स्थलों को अपवित्र किए जाने के चलते बिजली महादेव मंदिर कमेटी ने बड़ा निर्णय लिया है। सावन के महीने में मंदिर को बंद रखा गया है और श्रद्धालु मंदिर के बाहर से ही दर्शन कर रहे हैं। लोग शिवलिंग के दर्शन नहीं कर पा रहे हैं।
शातिराें ने शोक में डूबे परिवार के घर को बनाया निशाना, पहले की चोरी और फिर लगा दी आग
एक ओर परिवार दुख में डूबा था, वहीं दूसरी ओर शातिर चोरों ने उसके घर में दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दे डाला। यह मामला ठियोग उपमंडल की जगोड़ा पंचायत के एक गांव से सामने आया है, जहां चोरों ने पहले एक मकान में सेंध लगाई, फिर चोरी करने के बाद घर को आग के हवाले कर दिया।
सैन्य सम्मान के साथ ASI रमेश कुमार पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई पर बाेली पत्नी-"हमें विधवा की बजाय सुहागिन...."
सशस्त्र सैन्य बल में एएसआई के पद पर तैनात रमेश कुमार की उनके पैतृक गांव में आज सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि कर दी गई। 10 वर्षीय बेटे ने दी पिता की चिता काे मुखाग्नि दी। इस दाैरान एसएसबी की सैन्य टुकड़ी ने अपने साथी को अंतिम विदाई दी। रमेश कुमार वर्ष 2002 में सैन्य बल में भर्ती हुए थे और काफी समय से शिमला में कार्यरत थे।
पांवटा साहिब-शिलाई NH 707 बना आफत की राह, भूस्खलन ने फिर रोकी वाहनाें की रफ्तार
पांवटा साहिब-शिलाई नैशनल हाईवे-707 पर लगातार खतरा बढ़ता जा रहा है। आए दिन हाईवे कहीं न कहीं भूस्खलन के चलते अवरुद्ध हो रहा है। शिलाई उपमंडल के तहत वीरवार काे एक बार फिर भूस्खलन होने से उत्तरी क्षेत्र में हाईवे बंद हो गया।
श्रीखंड यात्रा से लौट रहे चंडीगढ़ के श्रद्धालु की मौत, चचेरे भाई ने पोर्टर्स पर लगाए लापरवाही के आरोप
श्रीखंड महादेव यात्रा से लौटते समय चंडीगढ़ के एक श्रद्धालु की पहाड़ी रास्ते में तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 33 वर्षीय अभय पुत्र कमल किशोर निवासी सैक्टर-15 डी, चंडीगढ़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अभय अपने चचेरे भाई के साथ श्रीखंड यात्रा पर निकले था और दोनों श्रीखंड महादेव के दर्शन के बाद वापसी कर रहे थे।
काम से लाैटा परिवार ताे घर से गायब मिले लाखों के गहने और नकदी, पुलिस ने चंद घंटाें में दबाेचा आराेपी
जिला ऊना के बहडाला गांव में घटित एक चोरी की घटना काे पुलिस ने केवल चार घंटे के भीतर सुलझाकर बड़ी सफलता हासिल की है। इस तेजतर्रार कार्रवाई में पुलिस ने न केवल एक आरोपी को गिरफ्तार किया, बल्कि उसके कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के कीमती गहने और 20 हजार रुपए नकद भी बरामद कर लिए हैं।
मोटरसाइकिल की सीट के नीचे छिपा रखी थी चिट्टे की खेप, पुलिस ने नाकाबंदी पर धरे 2 युवक
पुलिस थाना सदर की टीम ने नाकाबंदी के दौरान 2 युवकों से 12.51 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। यह कार्रवाई सब इंस्पैक्टर हेम सिंह की अगुवाई में की गई। जानकारी के अनुसार गत देर सायं कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर पट्टा में नाका लगाया था तथा आवागमन करने वाले वाहनाें का निरीक्षण किया जा रहा था।