Edited By Vijay, Updated: 26 Jun, 2025 11:41 PM
राज्य में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सरकार प्रतिबद्ध देनदारियों को निपटाने के लिए फिर से 1200 करोड़ रुपए कर्ज लेने की तैयारी कर रही है। एचआरटीसी की नई 24 वोल्वो बसें अत्याधुनिक...
हिमाचल डैस्क: राज्य में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सरकार प्रतिबद्ध देनदारियों को निपटाने के लिए फिर से 1200 करोड़ रुपए कर्ज लेने की तैयारी कर रही है। एचआरटीसी की नई 24 वोल्वो बसें अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ राजधानी शिमला पहुंच गई हैं। केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक मामले मंत्री किरेन रिजिजू ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी आज संविधान की झूठी दुहाई दे रहे हैं। राज्य महिला आयोग के पास 1500 शिकायतें लंबित हैं। इन शिकायतों का निवारण शीघ्र किया जाएगा। सोलन पुलिस ने एक फर्जी हरियाणा नंबर वाली स्कॉर्पियो गाड़ी से एक नकली निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बिलासपुर जिले के घुमारवीं थाना क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत मल्यावर के टिहरा गांव में जमीनी विवाद ने एक महिला की जान ले ली। पुलिस थाना सदर के अंतर्गत नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक सरकारी गाड़ी से 18.5 ग्राम चिट्टा बरामद कर 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। मुक्त कारागार बिलासपुर से दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहा कैदी फरार हो गया है।
पढ़ें हिमाचल की खबरें सिर्फ यहां
Weather Update: हिमाचल में 6 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 8 जिलों में बाढ़ का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। राज्य में आगामी 6 दिनों तक कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 27 जून से 2 जुलाई तक राज्य में व्यापक वर्षा की चेतावनी दी गई है।
वेतन-पैंशन और ब्याज में उलझी सरकार, फिर लेने जा रही 1200 करोड़ का कर्ज
हिमाचल प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध देनदारियों को निपटाने के लिए फिर से 1200 करोड़ रुपए कर्ज लेने की तैयारी कर रही है। वित्त विभाग की तरफ से कर्ज की इस राशि को लेने के लिए शीघ्र ही आवेदन किए जाने की संभावना है। राज्य सरकार की तरफ से इसी माह 800 करोड़ रुपए का कर्ज पहले ही लिया जा चुका है।
बेंगलुरु से शिमला पहुंचीं HRTC की 24 नई वोल्वो बसें, दमदार लुक और कमाल के हैं फीचर्स
हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की नई 24 वोल्वो बसें अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ राजधानी शिमला पहुंच गई हैं। बेंगलुरु से इन बसों को पांच दिनों के भीतर निगम के प्रशिक्षित चालकों द्वारा चलाकर शिमला की तारादेवी वर्कशॉप लाया गया है।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू बाेले-संविधान की झूठी दुहाई देती है कांग्रेस, भेदभाव के आरोप राजनीतिक मजबूरी
केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक मामले मंत्री किरेन रिजिजू ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी आज संविधान की झूठी दुहाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह वही कांग्रेस पार्टी है जिसने आपातकाल के समय जेलों में बंद लोगों को अपने परिजनों के अंतिम संस्कार में शामिल होने तक की अनुमति नहीं दी।
विद्या नेगी ने संभाला राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष का कार्यभार, कहा-लंबित शिकायताें का जल्द हाेगा निवारण
राज्य महिला आयोग के पास 1500 शिकायतें लंबित हैं। इन शिकायतों का निवारण शीघ्र किया जाएगा। इस दिशा में महिला आयोग कार्य करेगा। अढ़ाई वर्ष से राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद का कार्यभार खाली चल रहा था, ऐसे में राज्य में महिलाओं से जुड़ीं शिकायतों का निवारण नहीं हो पा रहा था।
फर्जी नंबर प्लेट वाली स्कॉर्पियो गाड़ी में फर्जी PSO सहित धरे 3 लोग, पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद
सोलन पुलिस ने एक फर्जी हरियाणा नंबर वाली स्कॉर्पियो गाड़ी से एक नकली निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने गाड़ी से एक पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।
जमीनी विवाद में महिला की मौत, गुस्साए परिजनों ने कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर किया धरना-प्रदर्शन
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं थाना क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत मल्यावर के टिहरा गांव में जमीनी विवाद ने एक महिला की जान ले ली। गुरुवार दोपहर दो पक्षों के बीच चल रहे इस विवाद में रोशनी देवी पत्नी रतन चंद निवासी टिहरा की मौत हो गई।
गाड़ी पर लिखा था 'ओनली फाॅर गवर्नमैंट ड्यूटी, तलाशी ली ताे मिली चिट्टे की खेप, 2 गिरफ्तार
पुलिस थाना सदर के अंतर्गत नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक सरकारी गाड़ी से 18.5 ग्राम चिट्टा बरामद कर 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुरुवार शाम काे फोरलेन पर मंडी-भराड़ी में की गई। जानकारी के अनुसार मुख्य आरक्षी अभिनंदन ने अपनी टीम सहित कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर गश्त के दौरान नाकाबंदी की थी।
खनियारा की मनूणी खड्ड में आई बाढ़ में बहे 5 लाेगाें के शव बरामद, लापता की तलाश में सर्च अभियान जारी
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित खनियारा क्षेत्र में बीते दिन मनूणी खड्ड में आई बाढ़ में बह गए श्रमिकों की खोज का कार्य लगातार जारी है। अब तक एसडीआरएफ की टीमों ने 5 शव बरामद कर लिए हैं, इनमें से 4 की पहचान हो गई है, जबकि एक की पहचान नहीं हो पाई है।
दुष्कर्म मामले में सजा काट रहा कैदी बिलासपुर जेल से फरार, पुलिस ने जगह-जगह लगाए नाके
मुक्त कारागार बिलासपुर से दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहा कैदी फरार हो गया है। कैदी की पहचान मेहर चंद निवासी संदौली, डाकघर माकड़ी-मार्कंड व तहसील सदर के रूप में की गई है। उसके विरुद्ध 28 अगस्त, 2015 को दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था तथा वह मौजूदा समय मुक्त कारागार बिलासपुर में सजा काट रहा था।