2025-26 के लिए 62387 करोड़ का बजट ध्वनिमत से पारित, गुरुवार को फिर यैलो अलर्ट, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

Edited By Kuldeep, Updated: 26 Mar, 2025 11:21 PM

himachal top 10 news

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बुधवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 62,387 करोड़ का बजट ध्वनि मत से पारित हुआ।

हिमाचल डैस्क: हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बुधवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 62,387 करोड़ का बजट ध्वनि मत से पारित हुआ। इस संबंध में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश विनियोग (संख्यांक 2) विधेयक 2025 को सदन पुर: स्थापित किया और उसे सदन ने दोपहर बाद ध्वनिमत से पारित कर दिया। राज्य में बुधवार को यैलो अलर्ट के बीच केलांग व गोंदला में बर्फ के फाहे गिरे, जबकि कुकुमसेरी में बूंदाबांदी हुई है। राजधानी शिमला सहित मध्य व मैदानी इलाकों में हल्के बादलों के साथ धूप खिली।

 

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

Shimla: 2025-26 के लिए 62387 करोड़ का बजट ध्वनिमत से पारित, 25 हजार नौकरियों की घोषणा
हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बुधवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 62,387 करोड़ का बजट ध्वनि मत से पारित हुआ। इस संबंध में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश विनियोग (संख्यांक 2) विधेयक 2025 को सदन पुर: स्थापित किया और उसे सदन ने दोपहर बाद ध्वनिमत से पारित कर दिया।

Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को फिर यैलो अलर्ट
राज्य में बुधवार को यैलो अलर्ट के बीच केलांग व गोंदला में बर्फ के फाहे गिरे, जबकि कुकुमसेरी में बूंदाबांदी हुई है। राजधानी शिमला सहित मध्य व मैदानी इलाकों में हल्के बादलों के साथ धूप खिली।

Una: माता के लाइव दर्शनों को लगाई LED पर चलने लगीं प्रभु यीशु मसीह की तस्वीरें व प्रवचन
उत्तरी भारत के प्रसिद्ध शक्ति पीठ माता श्री चिंतपूर्णी के नजदीक भरवाईं में उस समय हड़कंप मच गया जब मंदिर न्यास की एलईडी वाल पर प्रभु यीशु मसीह की तस्वीरें और और प्रवचन चल पड़े।

Shimla: नशे पर नकेल कसेगी सरकार, मृत्युदंड से लेकर आजीवन कारावास का भी प्रावधान
राज्य सरकार ने नशे पर नकेल कसने के लिए नियमों में कड़े प्रावधान करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश संगठित अपराध (निवारण एवं नियंत्रण) विधेयक, 2025 सदन में पेश किया।

Shimla: विधानसभा संपत्ति हस्तांतरण अथवा लीज पर लगेगा 12 फीसदी स्टांप शुल्क
हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने भारतीय स्टांप (हिमाचल प्रदेश संशोधन) विधेयक, 2025 को प्रस्तुत किया। इस विधेयक के प्रावधानों के अनुसार राज्य में संपत्ति के हस्तांतरण अथवा लीज पर 12 फीसदी स्टांप शुल्क देना होगा।

 Shimla: चौड़ा मैदान में गरजेगी भाजपा, प्रदेशाध्यक्ष ने लिया जायजा
विधानसभा सत्र के दौरान गुरुवार को भाजपा चौड़ा मैदान में एकत्रित होकर खूब गरजेगी। इस प्रदर्शन व रैली में समूचे राज्य से 10000 कार्यकर्त्ता भाग लेंगे।

Bilaspur: बंबर ठाकुर पर हुए गोलीकांड मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार
पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने गत देर रात 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिसमें सौरभ पटियाल उर्फ फांदी निवासी नसवाल-घुमारवीं और कुलदीप उर्फ शिशु निवासी चल्याणा जिला रोहतक को पुलिस ने अदालत में पेश किया।

Hamirpur: सांसदों के साथ टीबी जागरूकता के लिए देश के शहरों में आयोजित करेंगे टी-20 क्रिकेट मैच : अनुराग
टीबी जागरूकता के लिए सर्वदलीय सांसदों के साथ देश के अलग-अलग शहरों में टी-20 क्रिकेट मैच का आयोजन किया जाएगा। यह बात लोकसभा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कही।

kangra: बधाई के साथ शांता कुमार ने मुख्यमंत्री को दिया पालमपुर आने का न्यौता
शांता कुमार ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को पालमपुर आने का न्यौता दिया है। जन्मदिवस पर बधाई के साथ शांता कुमार ने मुख्यमंत्री से पालमपुर आकर एक महत्वपूर्ण कार्य का उद्घाटन करने का आग्रह किया है।

Himachal: नई दिल्ली-शिमला के बीच वीरवार से एलायंस एयर की हवाई सेवा बहाल
नई दिल्ली-शिमला के बीच एलायंस एयर की हवाई सेवा वीरवार से बहाल हो जाएगी। वीरवार को नई दिल्ली से शिमला के जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पर फ्लाइट के उतरने के बाद यह फ्लाइट अमृतसर के लिए रवाना होगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!