CM सुक्खू बोले प्राकृतिक खेती से ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण पर दिया जा रहा बल, शीतलहर की चपेट में आए प्रदेश के कई जिले, 17 से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

Edited By Kuldeep, Updated: 14 Feb, 2025 10:26 PM

himachal top 10 news

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि खेती की लागत को कम करने किसानों की आय एवं उत्पादकता को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है प्रदेश के कई जिले अब शीतलहर से भीषण शीतलहर की चपेट में आ गए...

हिमाचल डैस्क: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि खेती की लागत को कम करने किसानों की आय एवं उत्पादकता को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है प्रदेश के कई जिले अब शीतलहर से भीषण शीतलहर की चपेट में आ गए हैं। ऊना व बरठीं में भीषण शीतलहर, जबकि बिलासपुर व चम्बा में भी शीतलहर का प्रकोप बना रहा। शनिवार को राज्य के एक-दो स्थानों में शीतलहर चलने की संभावनाएं हैं।

 

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

Shimla: प्राकृतिक खेती से ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण पर दिया जा रहा बल : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि खेती की लागत को कम करने किसानों की आय एवं उत्पादकता को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है।

Shimla: शीतलहर की चपेट में आए प्रदेश के कई जिले, 17 से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ
प्रदेश के कई जिले अब शीतलहर से भीषण शीतलहर की चपेट में आ गए हैं। ऊना व बरठीं में भीषण शीतलहर, जबकि बिलासपुर व चम्बा में भी शीतलहर का प्रकोप बना रहा। शनिवार को राज्य के एक-दो स्थानों में शीतलहर चलने की संभावनाएं हैं।

Chamba: चिट्टा तस्करों को पकड़वाने वाले को विधायक देंगे 51,000 का ईनाम
चिट्टे के खिलाफ तीसा के लोगों ने मुहिम छेड़ दी है। विधायक हंसराज ने चिट्टा बेचने वालों को पकड़वाने वाले को 51,000 रुपए ईनाम देने की घोषणा की है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि क्षेत्र में कोई चिट्टे का कारोबार करता पाया जाता है तो इसकी सूचना पुलिस को दें।

Shimla: सतवंत अटवाल-एन. वेणुगोपाल को राष्ट्रपति पुलिस पदक से किया सम्मानित
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शुक्रवार को राजभवन में आयोजित अलंकरण समारोह में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक और सराहनीय सेवा के लिए पुलिस, गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा तथा जीवन रक्षा पदक से 76 विजेताओं को अलंकृत किया है।

 Shimla: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा से पहले नड्डा से मिले जयराम
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य, रसायन तथा उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से भेंट की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चयन प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंचने के बीच इस मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं, जिससे पार्टी के भीतर सियासत गर्मा गई है।

Kullu: चिट्टे का कारोबार करने वाले का सामाजिक बहिष्कार करेगी पलचान ग्राम विकास कमेटी
मनाली में चिट्टे को लेकर घाटी के लोग जागरूक होने लगे हैं। पंचायतों के साथ-साथ अब ग्राम कमेटियां भी सख्त निर्णय लेने लगी हैं। शुक्रवार को ग्राम विकास समिति पलचान ने प्रस्ताव पारित कर कड़े निर्णय लिए।

Chamba: पांगी में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, देवदार की लकड़ी से लदी जीप सहित 2 लोग काबू  
चम्बा जिला के पांगी क्षेत्र में वन विभाग  की टीम ने देवदार के मौछों से लदी एक पिकअप जीप पकड़ी है। विभाग ने लकड़ी को कब्जे में ले लिया है, वहीं वाहन भी जब्त कर लिया है।

Himachal: भ्रूण की तलाश में कांगड़ा पहुंची हरियाणा पुलिस, SDM के सामने करवाई खुदाई
हरियाणा पुलिस ने शुक्रवार को कांगड़ा में दस्तक दी। कांगड़ा थाना में जाने के बाद वे एसडीएम कांगड़ा निशांत जसवाल की अदालत में गए तथा उनसे अनुरोध किया कि हमने एक भ्रूण की तलाश में आपकी मौजूदगी में खुदाई करनी है।

 Bilaspur: एम्स में पहली बार थोरैकोस्कोपी सर्जरी से किया इस बीमारी का ऑप्रेशन
एम्स बिलासपुर में पहली बार वीडियो असिस्टेड थोरैसिक (वेटस) सर्जरी के माध्यम से फेफड़े के ट्यूमर की सफल सर्जरी की गई। यह ऑप्रेशन प्रसिद्ध ऑन्को सर्जन डा. चित्रेश शर्मा द्वारा किया गया। डा. चित्रेश शर्मा न्यूनतम आक्रामक सर्जरी में माहिर माने जाते हैं।

 Shimla: हिमाचल के शिक्षकों को मिलेगा सिंगापुर से प्रशिक्षण
हिमाचल सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए अपने शिक्षकों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षित करने की दिशा में ऐतिहासिक पहल की है। आई.आई.एम. से ट्रेनिंग देने के बाद अब प्रदेश सरकार ने सिंगापुर की प्रतिष्ठित प्रिंसीपल्स एकैडमी के साथ एक महत्वपूर्ण करार किया है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!