Edited By Kuldeep, Updated: 11 Feb, 2025 10:10 PM
हिमाचल प्रदेश की महत्वपूर्ण फिन्ना सिंह परियोजना रफ्तार पकड़ेगी। केंद्र सरकार ने एआईबीपी (त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम) के तहत प्रदेश की 2 सिंचाई परियोजनाओं के लिए 72.08 करोड़ रुपए जारी किए हैं।
हिमाचल डैस्क: हिमाचल प्रदेश की महत्वपूर्ण फिन्ना सिंह परियोजना रफ्तार पकड़ेगी। केंद्र सरकार ने एआईबीपी (त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम) के तहत प्रदेश की 2 सिंचाई परियोजनाओं के लिए 72.08 करोड़ रुपए जारी किए हैं। सोमवार को अटल टनल रोहतांग, शिंकुला और बारालाचा में हल्का हिमपात हुआ। यह हिमपात पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हुआ। हालांकि, निचले क्षेत्रों में बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई।
पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां
Shimla: हिमाचल में 2 सिंचाई परियोजनाओं के लिए 72.08 करोड़ रुपए जारी
हिमाचल प्रदेश की महत्वपूर्ण फिन्ना सिंह परियोजना रफ्तार पकड़ेगी। केंद्र सरकार ने एआईबीपी (त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम) के तहत प्रदेश की 2 सिंचाई परियोजनाओं के लिए 72.08 करोड़ रुपए जारी किए हैं।
Himachal Weather: आज हिमपात और वर्षा की संभावना, तीन दिन साफ रहेगा मौसम
सोमवार को अटल टनल रोहतांग, शिंकुला और बारालाचा में हल्का हिमपात हुआ। यह हिमपात पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हुआ। हालांकि, निचले क्षेत्रों में बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई।
सेबी की बड़ी कार्रवाई : बीबीएन की एलएस इंडस्ट्रीज, प्रमोटर और 4 अन्य प्रतिभूति बाजार से किए प्रतिबंधित
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन की एलएस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, इसके प्रवर्तक प्रोफाऊंड फाइनांस और चार अन्य संस्थाओं पर प्रतिभूति बाजार में कारोबार करने पर रोक लगा दी है।
Shimla: निगमों के 8 निर्माणाधीन भवनों को 25 करोड़ देगी सरकार : सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि राज्य सरकार की तरफ से निगम के 8 निर्माणाधीन भवनों के निर्माण को पूरा करने के लिए 25 करोड़ रुपए आबंटित किए जाएंगे। इन भवनों के निर्माण कार्य को जून, 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
Una: हिमाचल की पुरुष वर्ग की नैटबाल टीम ने जीता कांस्य पदक
उत्तराखंड के देहरादून में चल रही 38वीं राष्ट्रीय खेलों में हिमाचल प्रदेश की पुरुष वर्ग की नैटबाल टीम ने कांस्य पदक जीता है। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम के कंचन जंगा हाल में नैटबाल के विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाए गए हैं।
Solan: जीवित महिला काे कागजों में दर्शाया मृत, ऐसे हुआ खुलासा
सोलन में जीवित महिला के मृत्यु प्रमाण पत्र की जांच पंजाब तक पहुंच गई है। बीमा कंपनी पंजाब की निकली है जिसमें यह मृत्यु प्रमाण पत्र जमा हुआ था। वहां से रिकॉर्ड लाने के बाद पुलिस ने एक फिर नगर निगम कार्यालय में दस्तक दी है।
Himachal: चम्बा-तीसा मार्ग पर कार से पौने 4 किलो चरस बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने चम्बा-तीसा मार्ग पर कंदला के पास नाकाबंदी के दौरान कार में सवार 2 व्यक्तियों से पौने चार किलो चरस बरामद की है। जिला में इस साल बरामद हुई यह अब तक की सबसे बड़ी खेप मानी जा रही है।
Una: अनुराग ठाकुर ने साधा निशाना, बोले-कांग्रेस राज में तेज गति से फल-फूल रहा नशे का कारोबार
केन्द्रीय पूर्व मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस राज में नशे का कारोबार तेज गति से फल-फूल रहा है। जिस प्रकार प्रदेश में चिट्टे का प्रकोप बढ़ रहा है वह अति चिंताजनक है।
Himachal: एचपीयू ने किया डेटशीट में बदलाव, अब 6 मार्च से शुरू होंगी बीएड की परीक्षाएं
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने बीएड की परीक्षाओं की डेटशीट में बदलाव किया है। अब ये परीक्षाएं मार्च माह में शुरू होंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहले यह परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू करने का निर्णय लिया था, लेकिन अब डेटशीट में बदलाव करते हुए ये परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू होंगी और 17 मार्च तक चलेंगी।
Chamba: तीसा में हो रही सरकारी सीमैंट की कालाबाजारी, डीलरों को लग रहा चूना
उपमंडल चुराह में सरकारी सीमैंट निजी निर्माण कार्यों में इस्तेमाल हो रहा है। इससे डीलरों के पास सीमैंट की डिमांड नहीं आ रही है। सरकारी सीमैंट की कालाबाजारी से डीलरों को खूब चूना लग रहा है। कम डिमांड के चलते डीलर का सीमैंट स्टोर में खराब होने की कगार पर है।
Solan: बस स्टैंड के पास भिड़ गईं 2 महिलाएं, एक-दूसरे पर बरसाए लात-घूंसे
सोलन के पुराने बस स्टैंड के पास हाल ही में दो महिलाओं के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि यह झड़प में बदल गई। यह घटना इलाके में अचानक हुई और देखते ही देखते स्थानीय लोग जुट गए। दोनों महिलाओं के बीच का विवाद इतना गंभीर हो गया कि वे एक-दूसरे से शारीरिक रूप से भिड़ गईं।
Himachal: रामलला के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 15 घायल, जानें कैसे पेश आया हादसा
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में एक गंभीर सड़क हादसा हुआ, जिसमें हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के श्रद्धालु घायल हो गए। ये श्रद्धालु अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के बाद बनारस जा रहे थे।