Solan: जीवित महिला काे कागजों में दर्शाया मृत, ऐसे हुआ खुलासा

Edited By Kuldeep, Updated: 11 Feb, 2025 06:35 PM

solan living woman death certificate

सोलन में जीवित महिला के मृत्यु प्रमाण पत्र की जांच पंजाब तक पहुंच गई है। बीमा कंपनी पंजाब की निकली है जिसमें यह मृत्यु प्रमाण पत्र जमा हुआ था।

सोलन (ब्यूरो): सोलन में जीवित महिला के मृत्यु प्रमाण पत्र की जांच पंजाब तक पहुंच गई है। बीमा कंपनी पंजाब की निकली है जिसमें यह मृत्यु प्रमाण पत्र जमा हुआ था। वहां से रिकॉर्ड लाने के बाद पुलिस ने एक फिर नगर निगम कार्यालय में दस्तक दी है। पुलिस इस मामले से जुड़े रिकॉर्ड की ओरिजनल कॉपियां लेने पहुंची थी। इससे पूर्व नगर निगम ने पुलिस को रिकाॅर्ड की फोटो कॉपी दी थी लेकिन पुलिस ने ओरिजनल कॉपी मांगी है।

पुलिस ने फार्म नम्बर 2 की ओरिजनल कॉपी ली है। इस फार्म के आधार पर ही मृत्यु प्रमाण पत्र बना था। इसके अलावा मृत्यु प्रमाण पत्र और महिला के पति द्वारा किए गए आवेदन की ओरिजनल कॉपी भी नगर निगम ने पुलिस को सौंप दी है। इसके अलावा महिला के पति के साथ 2 गवाहों के आधार कार्ड की कॉपी भी पुलिस लेकर गई है।

नगर निगम की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। निगम की ओर से दी गई शिकायत में कहा कि महिला के पति ने ही मृत्यु प्रमाण पत्र बनाया था। सोलन पुलिस पंजाब में बीमा कंपनी में कार्यालय में भी दबिश दे चुकी है। जहां से पुलिस इस मामले से जुड़े रिकॉर्ड को लेकर आई है। अब दोनों रिकार्ड को खंगाल कर कड़ियों को जोड़ा जा रहा है।

एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि सोलन पुलिस पंजाब की बीमा कंपनी के कार्यालय से इस मामले से जुड़े रिकॉर्ड लेकर आई है। मामले की जांच चली हुई है। नगर निगम आयुक्त एकता काप्टा ने बताया कि पुलिस इस मामले से जुड़े ओरिजनल रिकॉर्ड लेकर गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!