राष्ट्रपति ने सम्मानित किए HPU के 10 गोल्ड मैडलिस्ट, हिमपात के चलते अटल टनल सैलानियों के लिए बंद, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

Edited By Vijay, Updated: 20 Apr, 2023 06:27 AM

himachal top 10 news

लाहौल के कोकसर गांव के सामने की पहाड़ियों में हिमस्खलन हुआ। हालांकि इससे कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ, लेकिन हिमस्खलन से ग्रामीण सहम गए। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के 26वें दीक्षांत समारोह मेें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 10 गोल्ड मैडलिस्ट...

शिमला (ब्यूरो): लाहौल के कोकसर गांव के सामने की पहाड़ियों में हिमस्खलन हुआ। हालांकि इससे कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ, लेकिन हिमस्खलन से ग्रामीण सहम गए। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के 26वें दीक्षांत समारोह मेें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 10 गोल्ड मैडलिस्ट सम्मानित किए। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने बुधवार को शिमला नगर निगम चुनाव को लेकर पार्टी प्रत्याशियों के साथ बैठक की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि विद्यार्थी निजी लक्ष्य को राष्ट्रीय लक्ष्य से जोड़कर चुने हुए क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए देश के विकास में अपना योगदान दें। पर्यावरण को ग्लोबल वार्मिंग से बचाने के लिए पैट्रोल-डीजल जैसे ईंधनों की बजाय हाईड्रोजन ईंधन के इस्तेमाल पर भविष्य में बल देने पर जी-20 देशों में सहमति बनी है। कांगड़ा जिले में कोरोना से 75 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं प्रदेश में बीते 24 घंटे के अंदर कोरोना के 315 नए पॉजिटिव मामले आए हैं। मनाली व लाहौल के पर्यटन स्थलों में हिमपात हो रहा है। मैदानी क्षेत्रों से मनाली पहुंच रहे पर्यटकों को दिसम्बर व जनवरी जैसी ठंड का सामना करना पड़ रहा है। चंडीगढ़ मनाली पर सुंदरनगर के कनैड में फोरलेन के बीचोंबीच खड़े राजस्थान नंबर के ट्रक के पीछे बाइक की टक्कर होने से एक व्यक्ति की मौत होने का मामला सामने आया है। सिरमौर जिले के पांवटा साहिब क्षेत्र में पहले से नशीले दवाओं के मामले में विवादों में रही फैक्टरी पर पुलिस ने एक बार फिर से छापेमारी कर भारी मात्रा में नशीली दवाओं की खेप बरामद की है।

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

लाहौल के कोकसर में हिमस्खलन, ऊना में तूफान से उखड़े पेड़
लाहौल के कोकसर गांव के सामने की पहाड़ियों में हिमस्खलन हुआ। हालांकि इससे कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ, लेकिन हिमस्खलन से ग्रामीण सहम गए। लगभग 2 मिनट तक पहाड़ी से हिमस्खलन होता रहा। ग्रामीण रतन कटोच व दीपक ने बताया कि हिमस्खलन शाम साढ़े 3 बजे के बाद हुआ। पहाड़ी से हिमस्खलन सरकता हुआ चंद्रा नदी के किनारे जा पहुंचा। 

एचपीयू के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति ने सम्मानित किए 10 गोल्ड मैडलिस्ट
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के 26वें दीक्षांत समारोह मेें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 10 गोल्ड मैडलिस्ट सम्मानित किए। राष्ट्रपति दीक्षांत समारोह में एक घंटा व 1 मिनट रुकीं। इसके बाद शेष मेधावियों को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने गोल्ड मैडल व पीएचडी की डिग्री देकर सम्मानित किया। दीक्षांत समारोह में 99 विद्यार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई, जिनमें 40 छात्र और 59 छात्राएं शामिल रहीं। 

सीएम सुखविंदर सिंह ने पार्टी प्रत्याशियों को दिए जीत के टिप्स
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने बुधवार को शिमला नगर निगम चुनाव को लेकर पार्टी प्रत्याशियों के साथ बैठक की। ओकओवर में हुई बैठक के दौरान सीएम ने प्रत्याशियों को जीत के टिप्स भी दिए। उन्होंने कहा कि निगम चुनाव पार्टी के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं, ऐसे में सभी पार्टी प्रत्याशी बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत सुनिश्चित करें। 

मनाली व लाहौल में हिमपात, अटल टनल सैलानियों के लिए बंद
मनाली व लाहौल के पर्यटन स्थलों में हिमपात हो रहा है। मैदानी क्षेत्रों से मनाली पहुंच रहे पर्यटकों को दिसम्बर व जनवरी जैसी ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मनाली के निकटवर्ती सोलंगनाला, पलचान, नेहरू कुंड, कोठी, मझाच व बुरुआ भी बर्फ के फाहों से सराबोर हुए हैं। बुधवार को पर्यटकों को बर्फ का दीदार करने लाहौल नहीं जाना पड़ा। 

निजी लक्ष्य को राष्ट्रीय लक्ष्य से जोड़कर चुने हुए क्षेत्र में आगे बढ़ें विद्यार्थी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि विद्यार्थी निजी लक्ष्य को राष्ट्रीय लक्ष्य से जोड़कर चुने हुए क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए देश के विकास में अपना योगदान दें। हिमाचल प्रदेश तप, त्याग, अध्यात्म, धर्म और देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीरों की पावन भूमि है। इसकी तरफ महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, गुरुदेव रबीन्द्र नाथ टैगोर तथा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जैसे नेता आकर्षित होकर यहां पर प्रवास के लिए आए थे। 

पर्यावरण को ग्लोबल वार्मिंग से बचाने के लिए हाईड्रोजन ईंधन के इस्तेमाल पर बनी सहमति
पर्यावरण को ग्लोबल वार्मिंग से बचाने के लिए पैट्रोल-डीजल जैसे ईंधनों की बजाय हाईड्रोजन ईंधन के इस्तेमाल पर भविष्य में बल देने पर जी-20 देशों में सहमति बनी है। धर्मशाला में आयोजित हो रही भारत समेत दुनिया के 20 विकासशील देशों में वैश्विक रिसर्च एंड इनोवेशन इनिशिएटिव गैदरिंग में ऊर्जा संक्रमण के लिए पर्यावरण नवाचार का नया रोडमैप तैयार हुआ। 

हिमाचल में कोरोना के 315 नए पॉजिटिव केस, कांगड़ा जिले में एक की मौत
कांगड़ा जिले में कोरोना से 75 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं प्रदेश में बीते 24 घंटे के अंदर कोरोना के 315 नए पॉजिटिव मामले आए हैं। संक्रमितों में बिलासपुर के 18, चम्बा के 13, हमीरपुर के 31, कांगड़ा के 124, किन्नौर का 1, कुल्लू के 13, लाहौल-स्पीति का 1, मंडी के 37, शिमला के 29, सिरमौर 7, सोलन 13 और ऊना के 28 मरीज शामिल हैं। 

फोरलेन के बीचोंबीच खड़े ट्रक से टकराई बाइक, बाइक सवार की मौत
चंडीगढ़ मनाली पर सुंदरनगर के कनैड में फोरलेन के बीचोंबीच खड़े राजस्थान नंबर के ट्रक के पीछे बाइक की टक्कर होने से एक व्यक्ति की मौत होने का मामला सामने आया है। पुलिस थाना धनोटू में शिकायत के आधार पर ट्रक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विवादों में चल रही फैक्टरी से फिर नशीली दवाओं की खेप बरामद
सिरमौर जिले के पांवटा साहिब क्षेत्र में पहले से नशीले दवाओं के मामले में विवादों में रही फैक्टरी पर पुलिस ने एक बार फिर से छापेमारी कर भारी मात्रा में नशीली दवाओं की खेप बरामद की है। पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि पांवटा साहिब के पुरूवाला में स्थित एप्पल फील्ड फैक्टरी में नशीली दवाओं की खेप रखी है। 

बंजार में अफीम की खेती का पर्दाफाश, चरस की खेप के साथ 2 गिरफ्तार
पुलिस ने बंजार इलाके में अफीम की अवैध खेती को लेकर 2 मामले दर्ज किए हैं तथा 42 हजार से अधिक अफीम के पौधों को भी नष्ट किया है। वहीं चरस बरामदगी के भी 2 केस दर्ज हुए। आरोपियों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!