1053021 महिलाओं को प्रतिमाह मिलेंगे 1500 रुपए, कर्ज को लेकर CM सुक्खू ने घेरी पूर्व सरकार, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

Edited By Vijay, Updated: 05 Feb, 2023 07:13 AM

himachal top 10 news

हिमाचल प्रदेश में 20 साल बाद पुरानी पैंशन को बहाल करने का दांव राज्य सरकार पर महंगा पड़ता जा रहा है। प्रदेश की 1053021 महिलाओं को जून के पहले सप्ताह में 1500 रुपए दिए जाएंगे। सीएम सुक्खू ने कहा कि पूर्व भाजपा की जयराम सरकार ने प्रदेश को इतने करोड़...

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में 20 साल बाद पुरानी पैंशन को बहाल करने का दांव राज्य सरकार पर महंगा पड़ता जा रहा है। प्रदेश की 1053021 महिलाओं को जून के पहले सप्ताह में 1500 रुपए दिए जाएंगे। सीएम सुक्खू ने कहा कि पूर्व भाजपा की जयराम सरकार ने प्रदेश को इतने करोड़ के कर्जे में डुबोया है कि उसको भरने के लिए कई हजार करोड़ रुपए लगेंगे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार अभी से खजाना खाली होने का रोना रो रही है तो फिर आगे गारंटियों का क्या होगा। 3 दिवसीय भाजपा कार्यसमिति की बैठक के दूसरे दिन पहले सत्र के दौरान पदाधिकारियों की मैराथन बैठक चली। ट्रक ऑप्रेटर्ज ने 19 फरवरी तक अपना धरना-प्रदर्शन स्थगित कर दिया है। जनजातिय जिला लाहौल स्पीति में तिन्दी-किलाड़ राज्य उच्च मार्ग-26 रोहली के समीप लोकेशन 78 और 82 के पास हिमस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गया है। पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश व प्रदेश हाईकोर्ट के निवर्तमान न्यायाधीश संजय करोल सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश होंगे।

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

पुरानी पैंशन बहाल करने वाले राज्यों को केंद्र से नहीं मिलेगा अतिरिक्त कर्ज
हिमाचल प्रदेश में 20 साल बाद पुरानी पैंशन को बहाल करने का दांव राज्य सरकार पर महंगा पड़ता जा रहा है। इसके तहत गंभीर वित्तीय संकट के दौर से गुजर रहे राज्य को केंद्र सरकार से मिलने वाले अतिरिक्त कर्ज पर कैंची चल सकती है क्योंकि नियमों को बदलने के बाद इसका प्रावधान किया गया है। इससे हिमाचल प्रदेश सहित उन सभी राज्यों को अतिरिक्त कर्ज नहीं मिल पाएगा, जिन्होंने एनपीएस के स्थान पर ओपीएस को लागू करने का निर्णय लिया है।

हिमाचल की 1053021 महिलाओं को प्रतिमाह मिलेंगे 1500 रुपए
प्रदेश की 1053021 महिलाओं को जून के पहले सप्ताह में 1500 रुपए दिए जाएंगे। कैबिनेट उप समिति ने इस नारी सम्मान योजना को लेकर खाका तैयार कर लिया है। समिति ने पूरे प्रदेश से 18 से 59 वर्ष की पात्र महिलाओं का डाटा भी एकत्रित कर लिया है। यह राशि ऐसी महिला को दी जाएगी, जिसे कहीं से भी कोई आमदनी नहीं है। 

पूर्व सरकार के कर्जे को भरने के लिए कई हजार करोड़ की जरूरत
पूर्व भाजपा की जयराम सरकार ने प्रदेश को इतने करोड़ के कर्जे में डुबोया है कि उसको भरने के लिए कई हजार करोड़ रुपए लगेंगे। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कही। अपने गृह जिले के ऐतिहासिक गांधी चौक पर आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि अभी सरकार को बने कुछ ही दिन हुए हैं, लेकिन विपक्ष को सरकार द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्यों व प्रदेश पर पड़े आर्थिक बोझ को कम करने वाले सरकार के निर्णयों से आपत्ति हो रही है।

अभी से खजाना खाली का रोना रो रही कांग्रेस, फिर गारंटियों का क्या होगा
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल को रेलवे परियोजनाओं के लिए 1900 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की है। पार्टी की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 1000 करोड़ रुपए तो ऊना-भानुपल्ली रेललाइन के लिए ही मंजूर किए गए हैं। मोदी सरकार ने सबसे अधिक राशि हिमाचल की रेल लाइनों के लिए स्वीकृत की है। 400 करोड़ रुपए से अधिक की राशि नंगल-तलवाड़ा रेल लाइन के लिए दी गई है। 

विस चुनावों में हार के कारणों पर BJP का मंथन, लोकसभा चुनावों में जीत को लेकर बनाई रणनीति
3 दिवसीय भाजपा कार्यसमिति की बैठक के दूसरे दिन पहले सत्र के दौरान पदाधिकारियों की मैराथन बैठक चली। सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई बैठक दोपहर 3 बजे तक जारी रही। इससे पहले शुक्रवार देर रात्रि कोर ग्रुप ने भी 4 घंटे से अधिक समय तक विभिन्न मसलों पर मंथन किया। विधानसभा चुनाव हारने के बाद पहली कार्यसमिति में अनेक मसले चर्चा का हिस्सा रहे। 

ट्रक ऑप्रेटर्ज ने 19 फरवरी तक स्थगित किया धरना-प्रदर्शन
ट्रक ऑप्रेटर्ज ने 19 फरवरी तक अपना धरना-प्रदर्शन स्थगित कर दिया है। अब 11 फरवरी को होने वाली महापंचायत भी नहीं होगी। दाड़लाघाट में शनिवार को आठों सभाओं के सभी ट्रक ऑप्रेटर्ज ने अंबुजा गेट के पास संयुक्त बैठक का आयोजन किया, जिसमें सभी ने यह निर्णय लिया कि 19 फरवरी तक अपना धरना-प्रदर्शन स्थगित करेंगे। 

हिमस्खलन से तिन्दी-किलाड़ NH अवरुद्ध, 14 वाहनों सहित 70 लोग फंसे
हिमाचल प्रदेश के जनजातिय जिला लाहौल स्पीति में तिन्दी-किलाड़ राज्य उच्च मार्ग-26 रोहली के समीप लोकेशन 78 और 82 के पास हिमस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गया है जिसके चलते इस मार्ग पर एक एंबुलैंस सहित 14 गाड़ियों में 70 लोग फंस गए हैं। एसपी लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को समय करीब 4:15 बजे पुलिस चौकी तिन्दी को सूचना प्राप्त हुई कि तिन्दी-किलाड़ राज्य उच्च मार्ग-26 रोहली के समीप हिमस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गया है। 

जस्टिस संजय करोल होंगे सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश
पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश व प्रदेश हाईकोर्ट के निवर्तमान न्यायाधीश संजय करोल सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश होंगे। केंद्र सरकार ने इस बाबत पुष्टि कर दी है। न्यायमूर्ति करोल हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में गरली गांव, तहसील देहरा गोपीपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला से कानून में डिग्री हासिल की थी। वर्ष 1986 में एक वकील के रूप में नामांकित हुए। 

सरकार ने 5 एसडीएम सहित 9 HAS व 5 IAS अधिकारी बदले
राज्य सरकार ने 5 आईएएस व 9 एचएएस अधिकारियों के तबादले किए है जबकि 3 एचएएस अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मा सौंपा है। सरकार ने जिन 9 एचएएस अधिकारियों का तबादला किया है उनमें सोलन, डोडरोक्वार, ऊना, जयसिंहपुर व पद्धर के एसडीएम को भी बदला गया है।

चिंतपूर्णी से ज्वालामुखी मंदिर आ रहे श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी
चिंतपूर्णी से ज्वालामुखी मंदिर दर्शन करने के लिए आ रहे लुधियाना के श्रद्धालुओं की कार खाई में लुढ़क गई। इस हादसे में कार सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि 4 लोग घायल हो गए। उक्त हादसा चलाली में पेश आया। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना देहरा के अंतर्गत चलाली में ज्वाला जी से आ रहे श्रद्धालुओं की कार दूसरी गाड़ी को बचाने के चक्कर में गहरी खाई में उतर गई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!