Edited By Vijay, Updated: 04 Feb, 2023 08:02 PM

प्रदेश की 1053021 महिलाओं को जून के पहले सप्ताह में 1500 रुपए दिए जाएंगे। कैबिनेट उप समिति ने इस नारी सम्मान योजना को लेकर खाका तैयार कर लिया है। समिति ने पूरे प्रदेश से 18 से 59 वर्ष की पात्र महिलाओं का डाटा भी एकत्रित कर लिया है। यह राशि ऐसी महिला...
शिमला (प्रीति): प्रदेश की 1053021 महिलाओं को जून के पहले सप्ताह में 1500 रुपए दिए जाएंगे। कैबिनेट उप समिति ने इस नारी सम्मान योजना को लेकर खाका तैयार कर लिया है। समिति ने पूरे प्रदेश से 18 से 59 वर्ष की पात्र महिलाओं का डाटा भी एकत्रित कर लिया है। यह राशि ऐसी महिला को दी जाएगी, जिसे कहीं से भी कोई आमदनी नहीं है। इस दौरान यदि एक परिवार में 2 पात्र महिलाएं हैं तो उन दोनों को यह राशि दी जाएगी और इस योजना पर 1895 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
कैबिनेट में लाया जाएगा नारी सम्मान योजना का एजैंडा
शनिवार को हिमाचल प्रदेश सचिवालय में मामले पर कैबिनेट उप समिति की बैठक हुई। बैठक के बाद समिति के अध्यक्ष व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री धनीराम शांडिल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि प्रदेश के सभी विकास खंड कार्यालयों से महिलाओं का डाटा एकत्रित किया गया और पात्र महिलाओं की पहचान कर ली गई है। नारी सम्मान योजना के तहत प्रदेश की 1053021 महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपए दिए जाएंगे। इससे प्रदेश सरकार पर 1895 करोड़ रुपए का वित्तीय बोझ पड़ेगा। नारी सम्मान योजना का एजैंडा पहले कैबिनेट में लाया जाएगा और उसके बाद बजट सत्र में इसे पास किया जाएगा। धनीराम शांडिल ने कहा कि 31 मार्च से पहले बजट पेश कर दिया जाएगा।
अप्रैल में लिए जाएंगे आवेदन
उन्होंने कहा कि पात्र महिलाओं से अप्रैल माह में आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। आवेदन प्राप्त करने और उनकी जांच करने में करीब 45 दिन का समय लगेगा। जून के पहले सप्ताह तक लाभाॢथयों को पैसा दिया जाएगा। यह राशि चरणबद्ध तरीके से दी जाएगी। बीपीएल परिवार में यदि कोई महिला और 2 बेटियां हैं तो ऐसे मामले पर कोई फैसला लिया जाएगा। धनीराम शांडिल ने कहा कि जिन्हें पहले से ही सामाजिक सुरक्षा पैंशन मिल रही है जो 1500 रुपए से कम है, उसकी राशि 1500 रुपए की जाएगी। इस पर सरकार विचार कर रही है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here