HPU के छात्रों के लिए बड़ी खबर! 29 अक्तूबर को स्थगित परीक्षाओं की नई डेटशीट जारी, देखें पूरा शैड्यूल

Edited By Vijay, Updated: 04 Nov, 2026 05:48 PM

himachal pradesh university

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने बीते 29 अक्तूबर को करवाचौथ के उपलक्ष्य पर सार्वजनिक अवकाश होने के चलते स्थगित की गईं विभिन्न परीक्षाओं की नई तिथियां जारी कर दी हैं।

शिमला (अभिषेक): हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने बीते 29 अक्तूबर को करवाचौथ के उपलक्ष्य पर सार्वजनिक अवकाश होने के चलते स्थगित की गईं विभिन्न परीक्षाओं की नई तिथियां जारी कर दी हैं। एनईपी के तहत बीए, बीएससी व बीकॉम प्रथम, द्वितीय व तृतीय सैमेस्टर के अलावा शास्त्री, बीबीए, बीटीटीएम, बीएचएम व बीएफए/बीपीए प्रथम सैमेस्टर की बीते 29 अक्तूबर को स्थगित की गईं परीक्षाओं की नई तिथियां जारी कर दी हैं। ये परीक्षाएं विषयवार 16, 18, 20 नवम्बर को होंगी, जिसकी विस्तृत सूचना विश्वविद्यालय की वैबसाइट पर उपलब्ध करवा दी है।

इसके तहत स्नातकोत्तर स्तर की वे परीक्षाएं जिनमें विद्यार्थी खराब मौसम के कारण परीक्षाओं में नहीं बैठ सके थे, उनकी 29 अक्तूबर को स्थगित हुईं परीक्षाएं अब 13 नवम्बर को होंगी। इसके अलावा एनईपी के तहत स्नातक (आईटैप) प्रथम सैमेस्टर राजनीतिक विज्ञान कोर्स कोड डीएससी-1-पीओएलएस-111 की परीक्षाएं अब 20 नवम्बर को होंगी। इसके अलावा बीवॉक प्रथम, तृतीय व 5वें एंड सैमेस्टर परीक्षा के अंतर्गत कोर्स कोड आरए 111 व ईएन 111 की परीक्षाएं 13 नवम्बर को, बीसीए प्रथम सैमेस्टर कोर्स कोड बीसीए 0101 गणित-1 और 5वें सैमेस्टर बीसीए 0501 ऑप्रेटिंग सिस्टम के पेपर 16 नवम्बर को होंगे। बीबीए प्रथम सैमेस्टर कोर्स कोड बीबीए-102 व 5वें सैमेस्टर बीबीए-501 के पेपर अब 13 नवम्बर को होंगे।

इसके अलावा बीए, बीकॉम व बीएससी प्रथम वर्ष समाज शास्त्र विषय कोर्स कोड एसओसीएल-ए 101 व कम्प्यूटर एप्लीकेशन कोर्स कोड सीओएमपी 101टीएच के पेपर अब 26 नवम्बर को, बीए, बीकॉम व बीएससी द्वितीय वर्ष हिन्दी कोर्स कोड 202, कैमिस्ट्री कोर्स कोड सीएचईएम 202टीएच और टूरिज्म कोर्स कोड टीटीएमसी 201/टीटीएमसी जीई201 के पेपर 26 नवम्बर को, बीए, बीएससी, बीकॉम तृतीय वर्ष राजनीतिक विज्ञान कोर्स कोड डीएसई-1 बी पीओएलएस 302 ए व डीएसई-1 बी पीओएलएस 302 बी, जियोलॉजी जीईओएल 304टीएच, फिजिकल एजुकेशन पीईडी 305टीएच, पीईडी 306टीएच, एजुकेशन ईडीएन 303 के पेपर अब 26 नवम्बर को होंगे।

इसी तरह स्थगित हुईं प्रभाकर व प्राक शास्त्री प्रथम व द्वितीय वर्ष की अनुपूरक परीक्षाएं अब 12 नवम्बर को होंगी। इसके अलावा शास्त्री प्रथम वर्ष कोर्स कोर्ड एसएचटी-डी-1 वेद कोर्स की परीक्षा 21 नवम्बर को होगी, जबकि द्वितीय वर्ष कोर्स कोड एचआईएनडी 202 आधुनिक हिन्दी कविता की परीक्षा अब 26 नवम्बर को, शास्त्री तृतीय वर्ष कोर्स कोड डीएसई-1 बी पोओएलएस 302ए डैमोक्रेसी एंड गवर्नैंस की परीक्षा भी 26 नवम्बर को होगी। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो श्याम लाल कौशल ने बताया कि विस्तृत सूचना वैबसाइट पर जारी कर दी है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!