Himachal Pradesh University: बीएससी द्वितीय वर्ष का परिणाम घोषित, जानें कितने फीसदी विद्यार्थी हुए पास

Edited By Vijay, Updated: 11 Jul, 2024 02:38 PM

himachal pradesh university

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में बीएससी द्वितीय वर्ष का परिणाम घोषित कर दिया है। बीते अप्रैल व मई माह में आयोजित हुई इस परीक्षा में 2533 विद्यार्थी बैठे थे जिनमें से 936 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।

शिमला (अभिषेक): हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में बीएससी द्वितीय वर्ष का परिणाम घोषित कर दिया है। बीते अप्रैल व मई माह में आयोजित हुई इस परीक्षा में 2533 विद्यार्थी बैठे थे जिनमें से 936 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। परीक्षा परिणाम 47.06 प्रतिशत रहा। इस प्रतिशतता में कंपार्टमैंट प्राप्त विद्यार्थी भी शामिल हैं। इससे पहले तक विश्वविद्यालय बीए, बीएससी व बीकॉम के अंतिम वर्ष के अलावा बीकॉम द्वितीय वर्ष के परिणाम घोषित कर चुका है। इस कोर्सिज की परीक्षाओंं की पास प्रतिशतता काफी अच्छी रही थी। बीकॉम अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम 96 प्रतिशत रहा था, जबकि बीए अंतिम वर्ष का परिणाम 92.82 प्रतिशत रहा था और बीएससी अंतिम वर्ष का परिणाम 89.99 प्रतिशत रहा था, लेकिन वीरवार को घोषित हुए बीएससी द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम 47.06 प्रतिशत रहा है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने बताया कि बीएससी द्वितीय वर्ष का परिणाम घोषित कर संबंधित परिणाम विद्यार्थियों के लॉगिन आईडी पर अपलोड कर दिए गए हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!