Himachal: स्वतंत्रता दिवस पर सीएम की बड़ी सौगात: कर्मचारियों-पेंशनरों के लिए की बड़ी घोषणा

Edited By Rahul Singh, Updated: 15 Aug, 2024 02:36 PM

himachal cm s big announcements on independence day

हिमाचल प्रदेश का राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह देहरा में शहीद भुवनेश डोगरा मैदान में आयोजित किया गया। सुबह करीब 11:00 बजे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। उन्होंने भव्य परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की...

हिमाचल : हिमाचल प्रदेश का राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह देहरा में शहीद भुवनेश डोगरा मैदान में आयोजित किया गया। सुबह करीब 11:00 बजे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। उन्होंने भव्य परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। इस मौके मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हमारी सरकार ने नीतिगत फैसले लेते हुए एक ही साल में  करोड़ों रुपये का राजस्व प्राप्त किया।

सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी

सीएम ने कहा कि राज्य की आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे पटरी पर आ रही है। इसमें समय लगेगा। कहा कि सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और हर परिवार को बसाना हमारा कर्तव्य है। बरसात खत्म होने के बाद इन परिवारों के लिए आपदा राहत पैकेज की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि आगामी 10 वर्षों में हिमाचल प्रदेश देश के समृद्ध साली राज्यों की सूची में शामिल होगा।

मुख्यमंत्री ने कींये बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि इस वित्तीय वर्ष में 75 साल के पेंशनरों व पारिवारिक पेंशनरों को पूरा एरियर दिया जाएगा। कहा कि अगले वर्षों में चरणवद्व तरीके से कर्मचारियों की लंबित देनदारियों का भुगतान किया जाएगा। सुख शिक्षा योजना के तहत राज्य की विधवा, निराश्रित, तलाकशुदा, वा अक्षम माता-पिता के बच्चों को 18 वर्ष की आयु तक एक हजार रुपये प्रति माह सहयोग राशि दी जाएगी। साथ ही इनके बच्चों को पीएचडी तक निशुल्क शिक्षा दी जाएगी। होस्टल न मिलने की स्थिति में पीजी में रहने के लिए तीन हजार रुपये प्रति माह दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Himachal: किन्नौर और सिरमौर में 2 NH और 126 मार्ग बंद

पैंग बांध विस्तापितों के दावों का निपटारा प्राथमिकता पर किया जाएगा। जीएसटी लागू होने से पूर्व 10 से 15 हजार विरासत मामलों का समाधान होगा। सीएम ने  देहरा में बिजली बोर्ड और जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय और बीएमओ कार्यालय खोलने की घोषणा की। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!