घर से चिट्टे की खेप व हजारों रुपए की नकदी बरामद, 2 गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 23 Feb, 2021 11:23 PM

heroin and cash recovered from house 2 arrested

थाना नालागढ़ के तहत कालीबाड़ी में एसआईयू की टीम ने एक घर से चिट्टे की खेप व हजारों रुपए की नकदी बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बीबीएन (ब्यूरो): थाना नालागढ़ के तहत कालीबाड़ी में एसआईयू की टीम ने एक घर से चिट्टे की खेप व हजारों रुपए की नकदी बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य आरक्षी श्याम सिंह एसआईयू बद्दी की अगुवाई में टीम बरूणा बस अड्डा पर गश्त के लिए मौजूद थी तो गुप्त सूचना के आधार पर गांव कालीबाड़ी में एक घर की तलाशी के दौरान 31.90 ग्राम चिट्टा व 45,160 रुपए बरामद किए। एसपी बद्दी रोहित मालपानी ने बताया कि पुलिस ने बालकृष्ण पुत्र अर्जुन सिंह निवासी कालीबाड़ी तहसील नालागढ़ जिला सोलन तथा रूप सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी डाढ़ी नालागढ़ जिला सोलन को गिरफ्तार कर लिया है तथा दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!