हिमाचल में बरसात से अब तक 152 मौतें, 12035.88 लाख का नुक्सान

Edited By kirti, Updated: 09 Aug, 2019 01:59 PM

heavy rain

हिमाचल में मानसून कहर बरपा रहा है। इस दौरान पी.डब्ल्यू.डी. और आई.पी.एच. को करोड़ों रुपए की चपत लग चुकी है, साथ ही बरसात में विभिन्न कारणों से अब तक 152 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 21 मौतें बादल फटने, भारी बारिश, आसमानी बिजली व भू-स्खलन से हुई...

शिमला: हिमाचल में मानसून कहर बरपा रहा है। इस दौरान पी.डब्ल्यू.डी. और आई.पी.एच. को करोड़ों रुपए की चपत लग चुकी है, साथ ही बरसात में विभिन्न कारणों से अब तक 152 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 21 मौतें बादल फटने, भारी बारिश, आसमानी बिजली व भू-स्खलन से हुई हैं, वहीं भारी बारिश से अनेक सड़कों के अवरुद्ध होने तथा 2194 पेयजल स्कीमों के प्रभावित होने से आई.पी.एच. महकमे को करोड़ों रुपए का नुक्सान झेलना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक 12035.88 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। प्रदेश में अभी बारिश थमने के कोई आसार नहीं हैं।
PunjabKesari

प्रदेश भर में 14 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 12 से 14 अगस्त प्रदेश के अनेक स्थानों पर गर्जना के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वीरवार को भी प्रदेशभर में बारिश का दौर जारी रहा। इस दौरान प्रदेश में 69 सड़कें बंद रहीं जिससे यातायात भी प्रभावित रहा। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि दक्षिणी-पश्चिमी मानसून की सक्रियता से राज्यभर में अच्छी बरसात हो रही है। उन्होंने कहा कि आगामी 14 अगस्त तक राज्यभर में मौसम खराब बना रहेगा और अनेक स्थानों पर गरज के साथ बारिश होगी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!