बरसात से घर में दरारें देख महिला को पड़ा दिल का दौरा, TMC में चल रहा उपचार

Edited By Vijay, Updated: 11 Jul, 2019 10:45 PM

heart attack to woman

बरसात में ढहने की कगार पर पहुंचे अपने कच्चे मकान का सदमा कांगड़ा के गांव नटेहड़ की रशमो देवी (59) सह नहीं पाई और एक अदद छत छिनने की चिंता में उसे दिल का दौरा पड़ गया। महिला के बेटे संदीप कुमार ने बताया कि बीते बुधवार को हुई भारी बरसात के कारण उनके...

कांगड़ा (कौशिक): बरसात में ढहने की कगार पर पहुंचे अपने कच्चे मकान का सदमा कांगड़ा के गांव नटेहड़ की रशमो देवी (59) सह नहीं पाई और एक अदद छत छिनने की चिंता में उसे दिल का दौरा पड़ गया। महिला के बेटे संदीप कुमार ने बताया कि बीते बुधवार को हुई भारी बरसात के कारण उनके कच्चे मकान में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं और मकान कभी भी ढह सकता है। इस सदमे को उसकी मां रशमो देवी सहन नहीं कर सकी और उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। पड़ोसियों की मदद से वह अपनी मां को टांडा अस्पताल ले गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
PunjabKesari, House Image

दिल का दौरा पड़ने के बाद गई बोलने की शक्ति

दिल का दौरा पड़ने के बाद उसकी मां की बोलने की शक्ति भी चली गई है। 2 साल पहले पंचायत ने ग्राम सभा में उनके परिवार को बी.पी.एल. से बाहर कर दिया था। इस कारण भी उनकी मां बहुत दुखी थी। संदीप ने बताया कि वह अपने मालिक का टै्रक्टर चलाकर आजीविका कमाता है लेकिन इससे घर का गुजारा बहुत मुश्किल से होता है। उसने कहा कि कई बार पंचायत में जाकर बी.पी.एल. में नाम शामिल करने की गुहार लगाई लेकिन पंचायत ने उनकी एक भी नहीं सुनी। सरकार की योजनाओं के तहत पक्का मकान बनाने के लिए विभाग के पास जाकर गुहार लगाई लेकिन कोई मदद नहीं मिली। लोगों ने प्रशासन से इस गरीब परिवार की जल्द मदद की गुहार लगाई है।
PunjabKesari, House Image

तहसीलदार बोले-पटवारी की रिपोर्ट का इंतजार

कांगड़ा के तहसीलदार विजय सांगा ने कहा कि रशमो देवी के जर्जर मकान का जायजा लेने के लिए पटवारी को मौके पर भेजा है। पटवारी की रिपोर्ट आते ही प्रशासन नियमानुयार मदद प्रदान करेगा।

प्रधान ने जताई बेबसी

नटेहड़ की प्रधान किरण बाला ने कहा कि वह इस गरीब परिवार की हालत से वाकिफ हैं और इस परिवार को मदद की हिमायती हंै लेकिन वर्ष 2017 में ग्राम सभा के निर्णय के अनुसार इस परिवार का नाम बी.पी.एल. से काट दिया गया था। उनका कहना है कि ग्राम सभा में अधिकारी खुद आकर पात्र लोगों को बी.पी.एल. में शामिल करवाएं।

क्या बोले विधायक

कांगड़ा विस क्षेत्र के विधायक पवन काजल ने कहा कि नटेहड़ के गरीब मां-बेटे के मकान की जर्जर हालत के बारे मुझे आपसे ही पता चला है। अपनी इस समस्या को लेकर यह परिवार कभी भी मुझसे नहीं मिला। इस मामले की पूरी जानकारी लेकर गरीब परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी।

डी.सी. कांगड़ा खुद करें जांच : पूर्व विधायक

पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू ने कहा कि इस गरीब परिवार की प्रशासन तथा पंचायत स्वयं मौके का जायजा लेकर तुरंत मदद करें। मेरा डी.सी. कांगड़ा से आग्रह है कि वह स्वयं इस मामले की जांच करें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!