नाकाबंदी पर कार से 484 ग्राम चरस बरामद, एक गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 13 Jan, 2021 05:49 PM

hashish recovered from car one arrested

पुलिस ने एक नशा तस्कर को 484 ग्राम चरस की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।

कुल्लू (ब्यूरो): पुलिस ने एक नशा तस्कर को 484 ग्राम चरस की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस के अनुसार कैंची नामक स्थान पर पुलिस ने नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान निरमंड बाजार की तरफ से आ रही एक आल्टो कार को रोका जोकि रामपुर की तरफ जा रही थी।

रामपुर शिमला का रहने वाला है आराेपी

जब पुलिस ने कार चालक से पूछताछ की तो वह पुलिस के सवालों का सही जवाब नहीं दे पाया और घबरा गया। पुलिस ने शक के आधार पर जब उसकी व कार की तलाशी ली तो कार से उक्त मात्रा में चरस बरामद हुई। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और थाने ले गई। एसपी गौरव सिंह ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपी की पहचान बोबी कुमार पुत्र आत्मा राम निवासी सोहली रामपुर शिमला के रूप में हुई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!