Hamirpur: साइकोलॉजी शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

Edited By Kuldeep, Updated: 29 Aug, 2026 08:16 PM

hamirpur teacher result

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने स्कूल शिक्षा विभाग में साइकोलॉजी के शिक्षकों के 114 पदों को पोस्ट कोड-26031 के अंतर्गत फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए आयोजित कम्प्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टैस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है।

हमीरपुर (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने स्कूल शिक्षा विभाग में साइकोलॉजी के शिक्षकों के 114 पदों को पोस्ट कोड-26031 के अंतर्गत फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए आयोजित कम्प्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टैस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा परिणाम आयोग की वैबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

आयोग के सचिव डा. विक्रम महाजन ने बताया कि साइकोलॉजी के शिक्षकों के 114 पदों के लिए 91 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 77 उम्मीदवारों ने सीबीटी परीक्षा दी थी। इस परीक्षा में उत्तीर्ण 74 उम्मीदवारों को डॉक्यूमैंट वैरीफिकेशन के लिए बुलाया जा रहा है, जोकि 11 सितम्बर को सुबह 10 बजे से आयोग के परिसर में आरंभ होगी। इसकी सूचना उम्मीदवारों को उनकी ईमेल आईडी पर दी जाएगी, उन्हें अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!