Hamirpur: व्यक्ति ने दम्पति पर पत्थरों से किया हमला, मामला दर्ज

Edited By Jyoti M, Updated: 01 Oct, 2024 11:19 AM

hamirpur man attacks couple with stones case registered

सदर थाना हमीरपुर के अंतर्गत आते झन्यारी क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा एक स्थानीय दम्पति पर पत्थरों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल करने का समाचार है। इस घटना की शिकायत मिलते ही सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

हिमाचल डेस्क (अजय): सदर थाना हमीरपुर के अंतर्गत आते झन्यारी क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा एक स्थानीय दम्पति पर पत्थरों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल करने का समाचार है। इस घटना की शिकायत मिलते ही सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रोशन लाल पुत्र स्व. खलैलू राम गांव पंतेहड़ी डा. झन्यारी देवी तहसील व जिला हमीरपुर की शिकायत पर यह मामला दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता रोशन लाल ने अपनी दी शिकायत में बताया कि वह और उसकी पत्नी नीलम कुमारी शनिवार को अपने खेत में काम कर रहे थे कि इस दौरान पवन कुमार पुत्र स्व. हरी चंद निवासी पंतेहड़ी ने उन पर पत्थरों से हमला कर दिया।

इससे शिकायतकर्ता और उसकी पत्नी को गंभीर चोटें आई हैं। सदर पुलिस द्वारा पीड़ितों का मैडीकल करवा कर छानबीन शुरू कर दी गई है। एस.पी. हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में उचित कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!