Edited By Swati Sharma, Updated: 22 Jun, 2026 03:45 PM

Hamirpur News : बाल विकास परियोजना हमीरपुर के अंतर्गत विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता और सहायिका के कुल 14 पदों के लिए पात्र महिलाओं से सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित 15 जुलाई तक बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) कार्यालय हमीरपुर में आवेदन...
Hamirpur News : बाल विकास परियोजना हमीरपुर के अंतर्गत विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता और सहायिका के कुल 14 पदों के लिए पात्र महिलाओं से सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित 15 जुलाई तक बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) कार्यालय हमीरपुर में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
सीडीपीओ सुनीता शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत बस्सी झनियारा के आंगनवाड़ी केंद्र मुहान और नगर निगम क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्र एमसीडब्ल्यू-7ए में कार्यकर्ता का एक-एक पद भरा जाएगा। जबकि, नगर निगम क्षेत्र हमीरपुर के आंगनवाड़ी केंद्रों एमसीडब्ल्यू-2बी, एमसीडब्ल्यू-7ए, एमसीडब्ल्यू-11ए और एमसीडब्ल्यू-11सी, अणु के आंगनवाड़ी केंद्र सियूणी, जंगल रोपा पंचायत के जंगल, हार-2 और बकारटी-2, नाल्टी पंचायत के डकोहल, बस्सी झनियारा पंचायत के छबोट घिरथां और छल अप्पर तथा ग्राम पंचायत ब्राहलड़ी के आंगनवाड़ी केंद्र घोरी में सहायिका का एक-एक पद भरा जाएगा।
18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए आयु
इन पदों के लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा वह संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र की स्थायी निवासी होनी चाहिए और उसका नाम संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के परिवार सर्वेक्षण रजिस्टर में दर्ज होना चाहिए। वह कम से कम बारहवीं पास हो और सभी संसाधनों से उसके परिवार की वार्षिक आय पचास हजार रुपये से अधिक न हो। आय के संबंध में कार्यकारी दंडाधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र ही मान्य होगा। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद हेतु यदि कोई कार्यरत आंगनवाड़ी सहायिका आवेदन करती है तो ऐसी स्थिति में आवेदक को आंगनवाड़ी सहायिका के रूप में मिलने वाले मानदेय की गणना परिवार की वार्षिक आय में नहीं की जाएगी। इन पदों के लिए साक्षात्कार 20 जुलाई को सुबह 10 बजे एसडीएम कार्यालय हमीरपुर में होंगे। इस संबंध में अलग से कोई पत्र नहीं भेजा जाएगा। चयन प्रक्रिया संबंधी जानकारी संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र और ग्राम पंचायत सचिव के पास भी उपलब्ध रहेगी।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें