Hamirpur : सार्वजनिक स्थानों पर पंफलेट बांटने पर नगर निगम सख्त, उल्लंघन करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Edited By Swati Sharma, Updated: 28 Apr, 2026 06:07 PM

hamirpur  strict action will be taken pamphlet are distributed in public places

Hamirpur News : जिला मुख्यालय और इसके आस-पास के क्षेत्रों में संचालित किए जा रहे विभिन्न कोचिंग संस्थानों, अन्य शिक्षण संस्थानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर बांटे जा रहे पंफलेटों, पर्चों और हैंडआउट्स से शहर में रोजाना...

Hamirpur News : जिला मुख्यालय और इसके आस-पास के क्षेत्रों में संचालित किए जा रहे विभिन्न कोचिंग संस्थानों, अन्य शिक्षण संस्थानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर बांटे जा रहे पंफलेटों, पर्चों और हैंडआउट्स से शहर में रोजाना कचरा फैलने पर नगर निगम हमीरपुर ने कड़ा संज्ञान लिया है।

शिक्षण संस्थानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से की ये अपील

निगम के आयुक्त राकेश शर्मा ने इन कोचिंग संस्थानों, अन्य शिक्षण संस्थानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर पंफलेटों, पर्चों और हैंडआउट्स का वितरण न करें तथा शहर को स्वच्छ बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि पंफलेटों, पर्चों और हैंडआउट्स से शहर में आए दिन सड़कों, बाजारों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर कचरा फैल रहा है।

आयुक्त ने कहा कि नगर निगम की अपील के बावजूद अगर कोई संस्थान इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध हिमाचल प्रदेश नगर निगम अधिनियम-1994 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!