Kangra: पाकिस्तानी गुब्बारे से सरडदाई गांव में हड़कंप, पुलिस ने कब्जे में लिया

Edited By Kuldeep, Updated: 21 Jun, 2026 10:41 PM

garli pakistani balloon

जसवां प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र में सरडदाई गांव के खेतों में पाकिस्तानी निशान वाला गुब्बारा मिलने से शनिवार को हड़कंप मच गया।

गरली (सन्नी): जसवां प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र में सरडदाई गांव के खेतों में पाकिस्तानी निशान वाला गुब्बारा मिलने से शनिवार को हड़कंप मच गया। गुब्बारे पर लिखावट देख ग्रामीणों में चिंता फैल गई। सूचना मिलते ही उपप्रधान राज कुमार ने थाना रक्कड़ को बताया। एसएचओ इल्मदीन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गुब्बारे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटना के बाद गांव में दिनभर चर्चाएं रहीं। कोई इसे सीमा पार से आया बता रहा था, तो कोई हवा से उड़कर आया सामान्य गुब्बारा मान रहा था। पूर्व प्रधान अनिल शर्मा सहित कई ग्रामीणों ने गहन जांच की मांग की।

पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और संदिग्ध वस्तु मिलने पर तुरंत सूचना देने की अपील की। कुढ़ना-स्लेटी पंचायत के सरडदाई गांव में खेतों के पास पाकिस्तानी लिखावट वाला गुब्बारा मिला। उपप्रधान राज कुमार की सूचना पर पुलिस ने गुब्बारा कब्जे में लिया। गांव में दिनभर तरह-तरह के कयास लगते रहे। पुलिस ने कहा जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जाएगा। बही पुलिस ने स्थानीय लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की है

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!