Kangra: गांव के 9 लोगों को पागल कुत्ते ने काटा, कुत्ता पकड़ से बाहर

Edited By Kuldeep, Updated: 23 Jun, 2026 10:22 PM

gangath mad dog

रप्पड़ पंचायत के गांव खड़ोल में मंगलवार को पागल कुत्ते ने 9 लोगों को काटा। जानकारी के अनुसार खड़ोल की कौशल मार्कीट में सायंकाल करीब 8 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक पागल कुत्ते ने भलाख पंचायत की नीतू नामक महिला को बुरी तरह से काट लिया।

गंगथ (कर्ण): रप्पड़ पंचायत के गांव खड़ोल में मंगलवार को पागल कुत्ते ने 9 लोगों को काटा। जानकारी के अनुसार खड़ोल की कौशल मार्कीट में सायंकाल करीब 8 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक पागल कुत्ते ने भलाख पंचायत की नीतू नामक महिला को बुरी तरह से काट लिया। कुत्ते ने महिला की टांग को पकड़ लिया था तभी बाइक पर आ रहे रप्पड़ पंचायत के उपप्रधान ठाकुर महेन्द्र सिंह ने बाइक सीधे कुत्ते पर चढ़ा दी जिससे महिला पागल कुत्ते की गिरफ्त से छूट गई। उपप्रधान महिला को गंगथ के सिविल अस्पताल में ले गए जहां उसका उपचार किया गया।

कुत्ते ने इसके बाद गंगथ के पीएम श्री स्कूल की प्रधानाचार्य विनय महाजन को भी काट लिया जिससे उन्हें पांच टांके लगाए, देखते ही देखते कुछ ही समय में कुत्ते ने करीब 9 लोगों को अपना शिकार बना डाला। इस संबंध में रप्पड़ पंचायत के प्रधान ठाकुर केवल सिंह कलोत्तरा से बात की तो उन्होंने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि संबंधित विभाग उक्त कुत्ते को किसी भी तरह से कंट्रोल में करे अन्यथा वह बहुत लोगों को अपना शिकार बना सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!