Kangra: वाहनों से पैट्रोल-डीजल चुराते पकड़े चोर, अंधेरे में हो गए फरार

Edited By Kuldeep, Updated: 30 Apr, 2026 06:43 PM

gaggal petrol diesel theft

पुलिस थाना गग्गल के अंतर्गत गांव वैदी, भडियाड़ा और जोगीवल्ला में वाहनों से पैट्रोल तथा डीजल चुराते चोरों को ग्रामीणों ने देर रात पकड़ ही लिया था कि वे अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

गग्गल (वीरेंद्र): पुलिस थाना गग्गल के अंतर्गत गांव वैदी, भडियाड़ा और जोगीवल्ला में वाहनों से पैट्रोल तथा डीजल चुराते चोरों को ग्रामीणों ने देर रात पकड़ ही लिया था कि वे अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। ट्रैक्टर मालिक भुवनेश कुमार ने बताया कि रात के करीब 1 बजे वह किसी कारणवश उठे तो उन्हें अपने ट्रैक्टर के पास एक स्कूटी की आवाज सुनाई दी, जिस पर उन्होंने बाहर निकलकर देखा तो कुछ चोर उनके ट्रैक्टर से डीजल चुरा रहे थे।

शोर मचाने पर चोर घबरा गए और अपनी स्कूटी मौके पर ही छोड़कर अंधेरे में फरार हो गए। ग्रामीणों ने गग्गल पुलिस को सूचित कर पूरी घटना के बारे बताया कि गांव में लगभग 3 ट्रैक्टरों से डीजल चोरी हुआ है, जिसमें ट्रैक्टर से डीजल की पाइपें काटकर डीजल चोरी किया गया है। गग्गल पुलिस थाना के प्रभारी उधम सिंह ने बताया कि पुलिस ने स्कूटी से मिले कागजातों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा शीघ्र ही चोरी के आरोपियों को पुलिस हिरासत में ले लेगी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!