पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ व पहलवान बबीता फोगाट आएंगे धर्मशाला, भाजपा युवा कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश

Edited By Vijay, Updated: 08 May, 2022 09:59 PM

former cricketer rahul dravid and wrestler babita phogat will come to dharamsala

भाजपा को चुनावों से पहले मजबूती देने के लिए 13 से 15 मई को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी राहुल द्रविड़ व दंगल फिल्म की पहलवान बबीता फोगाट धर्मशाला आएंगे। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर,...

धर्मशाला (सचिन): भाजपा को चुनावों से पहले मजबूती देने के लिए 13 से 15 मई को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी राहुल द्रविड़ व दंगल फिल्म की पहलवान बबीता फोगाट धर्मशाला आएंगे। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित अन्य कई राष्ट्र स्तर के नेता धर्मशाला में होने वाले भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के तीन दिवसीय सम्मेलन में कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। यह बात भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष अमित ने धर्मशाला में पत्रकारवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अभ्यास वर्ग 13 से 15 मई तक धर्मशाला में आयोजित होगा।

इस राष्ट्रीय प्रशिक्षण में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य राष्ट्र स्तर के नेता मौजूद होंगे। भारतीय क्रिकेट टीम की दीवार कहे जाने वाले क्रिकेटर राहुल द्रविड़ और पहलवान बबीता फोगाट भी मौजूद रहेंगी। इसका शुभारंभ 13 मई को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे जबकि उनके साथ कई राष्ट्र स्तर के नेता भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी इन अभ्यास वर्ग का हिस्सा होंगे। उन्होंने बताया कि अभ्यास वर्ग में देश भर 139 प्रतिनिधि अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। यह कार्यक्रम लगातार तीन दिन तक चलेगा, जिसमें 16 सत्र होंगे। इस दौरान भाजपा महामंत्री एवं कांगड़ा-चम्बा संसदीय क्षेत्र के प्रभारी त्रिलोक कपूर व अन्य मौजूद रहे। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

none
Royal Challengers Bangalore

Gujarat Titans

Match will be start at 21 May,2023 09:00 PM

img title img title

Everyday news at your fingertips

Try the premium service

Subscribe Now!