Sirmour: रेणुका जी मिनी चिड़ियाघर में बढ़ेगा जंगल का रोमांच, सामने आएंगे ‘बाजीराव और मस्तानी’

Edited By Kuldeep, Updated: 02 Nov, 2026 10:45 PM

nahan zoo adventure

सिरमौर की खूबसूरत वादियों में पर्यटन का रोमांच अब एक नए अंदाज में नजर आएगा। श्री रेणुका जी मिनी चिड़ियाघर में अब रॉयल बंगाल टाइगर की मौजूदगी पर्यटकों के आकर्षण का नया केंद्र बनने जा रही है।

नाहन (आशु): सिरमौर की खूबसूरत वादियों में पर्यटन का रोमांच अब एक नए अंदाज में नजर आएगा। श्री रेणुका जी मिनी चिड़ियाघर में अब रॉयल बंगाल टाइगर की मौजूदगी पर्यटकों के आकर्षण का नया केंद्र बनने जा रही है। यहां लाई गई टाइगर की शाही जोड़ी मंगलवार से पर्यटकों के दीदार के लिए उपलब्ध होगी। खास बात यह है कि इस जोड़ी को बाजीराव और मस्तानी नाम दिया गया है।

महाराष्ट्र के नागपुर स्थित गोरेवाड़ा चिड़ियाघर से लाई गई इस जोड़ी में करीब पांच वर्ष का नर टाइगर और तीन वर्ष की मादा टाइगर शामिल हैं। दोनों को रेणुका जी के वातावरण के अनुरूप ढालने के लिए वन्यजीव विभाग की निगरानी में निर्धारित क्वारंटाइन प्रक्रिया से गुजारा गया।

श्री रेणुका जी के कुब्जा पैवेलियन में मंगलवार, 3 नवम्बर को दोपहर 2 बजे टाइगर एन्क्लोजर और वन्यजीव उपचार केंद्र का उद्घाटन किया जाएगा। रेणुका जी के विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार इस सुविधा का शुभारंभ करेंगे। टाइगर को सुरक्षित और अनुकूल वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए मिनी चिड़ियाघर में विशेष एन्क्लोजर तैयार किया गया है।

जंगल के रोमांच से बढ़ेगी रेणुका जी की रौनक
कुल मिलाकर श्री रेणुका जी मिनी चिड़ियाघर में टाइगर की इस जोड़ी का आगमन केवल एक नया आकर्षण जुड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि वन्यजीव संरक्षण की सुविधाओं को विस्तार देने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। अब रेणुका जी की वादियों में आने वाले पर्यटकों को प्रकृति की खूबसूरती के साथ जंगल के सबसे आकर्षक और शक्तिशाली वन्यजीवों में शामिल रॉयल बंगाल टाइगर के दीदार का अवसर भी मिलेगा।

महाराष्ट्र के नागपुर स्थित गोरेवाड़ा चिड़ियाघर से रॉयल बंगाल टाइगर की जोड़ी 22 सितम्बर 2026 को श्री रेणुका जी मिनी चिड़ियाघर पहुंची थी। यहां पहुंचने के बाद दोनों को निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत क्वारंटाइन में रखा गया। वन्यजीव विभाग की निगरानी में स्वास्थ्य और नए वातावरण के अनुकूल होने की प्रक्रिया पूरी करने के बाद अब पर्यटकों को इनके दीदार होंगे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!