कुल्लू की शाघड बीट में देवदार के दर्जनों पेड़ों पर फिर चली आरी, वन माफिया ने सबूत मिटाने के लिए किया ये काम

Edited By Vijay, Updated: 21 May, 2024 12:24 PM

forest mafia again cut the cedar trees in kullu

जिला कुल्लू के वन क्षेत्र में अवैध कटान रुकने के नाम नहीं ले रहा है। वन माफिया ने शाघड बीट में फिर देवदार के दर्जनों पेड़ों पर आरी चलाई है। यही नहीं, वन माफिया ने सबूत मिटाने के लिए कई जगहों पर पेड़ों के ठूंठ को भी जला दिया है...

कुल्लू (धनी राम): जिला कुल्लू के वन क्षेत्र में अवैध कटान रुकने के नाम नहीं ले रहा है। वन माफिया ने शाघड बीट में फिर देवदार के दर्जनों पेड़ों पर आरी चलाई है। यही नहीं, वन माफिया ने सबूत मिटाने के लिए कई जगहों पर पेड़ों के ठूंठ को भी जला दिया है, ऐसे में लोग इसमें संबंधित विभाग की मिलीभगत की संभावना बता रहे हैं, क्योंकि बीट क्षेत्र में इस तरह से दर्जनों पेड़ों पर आरी चलाना और बाद में सबूत मिटाने के लिए ठूंठ को आग के हवाले कर देना, यह सब विभाग की मिलीभगत के बिना संभव नहीं हो सकता।
PunjabKesari

बता दें कि 2 माह पहले भी इस बीट में अवैध कटान का मामला आया था। घाटी के पर्यावरण प्रेमी ने संबंधित विभाग से मांग की है कि जंगलों में अवैध कटान रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं और वन माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए। उधर, वन अरण्यपाल कुल्लू संदीप शर्मा ने कहा कि वन माफिया पर नजर रखी जा रही है। अगर बीट क्षेत्र में अवैध कटान हुआ है तो कार्रवाई की जाएगी और अगर इसमें फील्ड स्टाफ की लापरवाही पाई जाती है तो नियम अनुसार कार्रवाई होगी।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!