Weather Update: हिमाचल के कई इलाकों में कोहरे की मार, अधिकतम तापमान में गिरावट शुरू

Edited By Vijay, Updated: 08 Nov, 2024 07:34 PM

fog hits many areas of himachal maximum temperature start dropping

राज्य के कुछ भागों में अब कोहरे की मार पड़ने लगी है। अधिकतम तापमान भी अब लुढ़कने लगा है जाेकि 30 डिग्री के नीचे आ गया है।

शिमला (संतोष): राज्य के कुछ भागों में अब कोहरे की मार पड़ने लगी है। अधिकतम तापमान भी अब लुढ़कने लगा है जाेकि 30 डिग्री के नीचे आ गया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान भुंतर में 28.5 डिग्री रहा, जबकि ऊना का तापमान 27.4 डिग्री रहा है। न्यूनतम तापमान ताबो व कुकुमसेरी में माइनस से नीचे चला गया है। ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 3.2 डिग्री, जबकि कुकुमसेरी में माइनस 0.8 डिग्री पहुंच गया है। राज्य में पिछले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहा और बिलासपुर में घना कोहरा, सुंदरनगर व मंडी में मध्यम कोहरा छाया रहा।

11 नवम्बर को बारिश व बर्फबारी के आसार
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार और रविवार को सुबह के समय भाखड़ा बांध और बल्ह घाटी के जलाशय क्षेत्र के कई हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावनाएं हैं, लेकिन 11 नवम्बर को मध्य व उच्च पर्वतीय इलाकों में एक-दो स्थानों में हल्की वर्षा/बर्फबारी होने की संभावनाएं है, लेकिन 12 नवम्बर से 14 नवम्बर तक फिर से मौसम साफ व शुष्क रहेगा, ऐसे में अभी बारिश व वर्षा के लिए लोगों को कुछ और दिन इंतजार करना पड़ सकता है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!