हैंडबाल सीरीज में नेपाल को हराकर चैंपियन बनी टीम इंडिया, हिमाचल के 3 होनहार खिलाड़ियों ने बढ़ाया मान

Edited By Vijay, Updated: 06 Sep, 2026 02:59 PM

team india became champion in handball series

नेपाल के पोखरा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय हैंडबाल सीरीज प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया है। खिताबी मुकाबले में भारतीय हैंडबाल टीम ने जोरदार खेल दिखाते हुए....

बिलासपुर (विशाल): नेपाल के पोखरा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय हैंडबाल सीरीज प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया है। खिताबी मुकाबले में भारतीय हैंडबाल टीम ने जोरदार खेल दिखाते हुए मेजबान नेपाल को 4 गोल के अंतर से शिकस्त दी और चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस ऐतिहासिक जीत में हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने भी अहम योगदान दिया है।

इस खिताबी जीत में हिमाचल प्रदेश के लिए सबसे ज्यादा गर्व की बात यह है कि विजेता भारतीय टीम में प्रदेश के तीन प्रतिभावान खिलाड़ी आयुष, नितेश और तनिष भी शामिल हैं। ये तीनों युवा खिलाड़ी युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के अधीन चल रहे राज्य खेल छात्रावास बिलासपुर में हैंडबाल का कड़ा प्रशिक्षण ले रहे हैं। इन खिलाड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर प्रदेश और जिले का नाम रोशन किया है।

अंतर्राष्ट्रीय हैंडबाल प्रशिक्षक मनोज ठाकुर ने भारतीय टीम की इस शानदार उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने बताया कि भारतीय टीम ने पूरी प्रतियोगिता के दौरान अपना दबदबा बनाए रखा। खिलाड़ियों ने हर मैच में बेहतरीन तकनीक, तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया, जिसके परिणामस्वरूप फाइनल में नेपाल को उसी की धरती पर हराने में कामयाबी मिली।

भारतीय टीम के चैंपियन बनने और हिमाचल के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर स्थानीय खेल जगत में खुशी का माहौल है। सेवानिवृत्त जिला खेल अधिकारी श्याम लाल कौंडल, हैंडबाल कोच स्नेह लता, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रहे हमीद खान, क्रांति सिंह, डीडी तनवर और परवीन दूबे सहित कई खेल हस्तियों ने टीम को इस शानदार जीत पर बधाई दी है। इसके अलावा खेल प्रेमी राजेश मेहता, राज कुमार राणा, प्रेम, सुशील, हेमलता, रफीक अहमद, दिनेश राजपूत, चंदन ठाकुर, वसीम खान, हनी जट्ट, गौरव चौधरी, विकास राणा, आर्यन हंस, शिवानी व अंशुल ने भी भारतीय टीम और हिमाचल के होनहार खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!